Koffee With Karan 9: करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ के लेटेस्ट एपिसोड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे. इस शो में कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्सों के बारे में खुलकर बातें कीं. करण जौहर ने इस शो का ट्रेलर पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया था. वहीं इसके बाद से ही फैंस को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार था. अब लेटेस्ट एपिसोड में रश्मिका मंदाना ने साउथ एक्सेंट पर ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया. एक्ट्रेस ने शो में इस मुद्दे पर खुलकर बात की. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर रश्मिका मंदाना ने इस मुद्दे पर क्या कुछ कहा.
ट्रोलर्स को दिया जवाब
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में साउथ एक्सेंट पर ट्रोल करने वाले लोगों को रश्मिका मंदाना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. इस मुद्दे पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब से मैंने एक्टिंग शुरू की है, तभी से मुझे किसी ना किसी मुद्दे पर ट्रोल किया जा रहा है. कभी मेरी परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए जाते हैं तो कभी मेरे साउथ एक्सेंट पर लोग मुझे ट्रोल करते हैं. लेकिन मैंने अपने करियर में इन चीजों को अपने आड़े नहीं आने दिया. मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में काम नहीं करना, बल्कि मैं हर जगह काम करना चाहती हूं और सभी भाषाएं बोलना चाहती हूं.’
साउथ एक्सेंट पर की बात
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि साउथ एक्सेंट होने में क्या गलत है. मैं साउथ से हूं तो मेरा एक्सेंट ऐसा ही होगा. अपनी फिल्मों में खुद डबिंग करने के लिए मैं डायरेक्टर्स को ऑप्शन देती हूं. अगर उन्हें लगता है कि किसी दूसरे आर्टिस्ट की आवाज ज्यादा मैच हो रही है तो मुझे बुरा नहीं लगता. लेकिन डायरेक्टर्स ने हमेशा चाहा है कि मैं अपनी फिल्मों की डबिंग खुद ही करूं. मेरे लिए ये गर्व की बात है कि मैं खुद ही डबिंग कर लेती हूं, क्योंकि सभी भाषाओं में खुद डबिंग करना बहुत मुश्किल काम है.
अपने काम से संतुष्ट हैं रश्मिका
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मैंने जब इंडस्ट्री में एंट्री की थी तो मैंने तभी से अलग-अलग भाषाओं वाली फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. अब मैंने ‘एनिमल’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्मों में काम कर खुद को संतुष्ट कर लिया है. इन फिल्मों को देखने के बाद मैं अपने काम से संतुष्ट होती हूं. दोनों फिल्मों के किरदार बिल्कुल अलग हैं और मैं हमेशा ही ऐसा काम करना चाहती हूं.’ बता दें हाल ही में एक्ट्रेस की ‘राणाबली’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में उनके पति विजय देवरकोंडा ही हैं.