Ramayana Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई; जानें कितने बिके टिकट

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फिल्म का क्रेज रिलीज से पहले ही ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

Ramayana advance booking day 1

'रामायण' ने पहले ही दिन एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन (pic credit- instagram worldoframayana)

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर्स तक पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और अब दिवाली के मौके पर फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन फिल्म ने 7 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं फिल्म का क्रेज भी ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. एडवांस बुकिंग की शुरुआत देखकर लग रहा है कि रिलीज तक फिल्म करोड़ों का कारोबार कर सकती है. चलिए जानते हैं एडवांस बुकिंग के पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन

कितने बिके टिकट?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘रामायण’ ने पहले ही दिन एडवांस बुकिंग में 5.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये कलेक्शन 7.23 करोड़ पहुंच गया है. एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद लग रहा है कि ऑडियंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है. अब तक फिल्म के 1.28 लाख टिकट भी बिक चुके हैं. वहीं इसकी ऑक्यूपेंसी अभी तक 15% है और फिल्म के शोज अभी तक 3,707 बुक भी हो चुके हैं. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा यहां बिके टिकट

एडवांस बुकिंग में हुई कमाई के आंकड़ों को देखने के बाद लग रहा है कि फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा दिल्ली और मुंबई में कमाई की है. दिल्ली में एडवांस बुकिंग में फिल्म ने अब तक 1.82 करोड़ की कमाई कर ली है. साथ ही दिल्ली में फिल्म के 23,435 टिकट बिक चुके हैं. वहीं मुंबई की बात करें तो मुंबई में फिल्म ने अब तक 1.37 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं यहां फिल्म के 19,494 टिकट अभी तक बिक चुके हैं. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा और भी बढ़ता दिखाई देने वाला है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म को बड़े लेवल पर पूरी दुनिया में रिलीज किया जा रहा है. फिलहाल ‘रामायण’ की स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन में बिजी है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ साई पल्लवी, यश, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, अनुपम खेर और कुणाल कपूर जैसे सितारे अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ