Amitabh Bachchan News: बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है. बिग बी अपने एक्स अकाउंट पर अक्सर ब्लॉग शेयर करते हैं, लेकिन कुछ दिनों से एक्टर ने एक भी पोस्ट शेयर नहीं किया जिससे उनके फैंस भी टेंशन में आ गए. वहीं बिग बी ने अब एक पोस्ट शेयर करते हुए ब्लॉग ना लिख पाने की वजह बताई है. इसके बाद से ही फैंस की चिंता और बढ़ गई हैं. एक्टर ने कहा कि वो कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. अब सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का ये लेटेस्ट पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
फैंस से मांगी माफी
अमिताभ बच्चन 84 साल की उम्र में भी अपने एक्स अकाउंट पर अक्सर अपने विचारों को लिखकर फैंस के साथ शेयर करते हैं. वहीं एक्टर हर रविवार अपने फैंस से अपने घर के बाहर रूबरू भी होते हैं. बिग बी के इस व्यवहार के कारण ही उनके करोड़ों फैंस हैं और हर कोई उन्हें प्यार भी करता है. वहीं कुछ दिनों से एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर कोई ब्लॉग शेयर नहीं किया था, अब एक्टर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से माफी मांगी. एक्टर ने अपने पोस्ट में माफी मांगते हुए कहा, ‘माफ करें. क्षमा प्रार्थी हूं. मुझे आराम करने और ठीक होने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी लेने की सलाह दी गई है, इसलिए अभी मैं कुछ भी लिख पाने की स्थिति में नहीं हूं.’
चिंता में आए फैंस
बिग बी के इस पोस्ट को देखते ही फैंस की चिंता और बढ़ गई है. एक्टर ने अपनी पोस्ट में कहा है कि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है, जिसके बाद उनकी सेहत को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है. हालांकि अपनी पोस्ट में एक्टर ने ये नहीं बताया है कि उन्हें क्या परेशानी हो रही है, जिसकी वजह से उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. ये ही वजह है कि फैंस भी एक्टर की सेहत को लेकर चिंतित हैं. एक्टर के फैंस उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनका हालचाल पूछ रहे हैं.
एक्टर के घुटने में लगी थी चोट
बता दें हाल ही में एक्टर के घुटने में चोट लग गई थी. दरअसल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग के दौरान एक्टर का पैर फिसल गया था और उनके घुटने में चोट लग गई थी. इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद ही ‘केबीसी’ के एक एपिसोड में दी थी. साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि हालांकि उनके घुटने में ज्यादा चोट नहीं लगी है. वहीं उस एपिसोड में एक्टर ने हॉट सीट पर बैठे हुए ही पूरी शूटिंग की थी. अब लेटेस्ट पोस्ट में एक्टर ने अपनी सेहत से जुड़ी किस परेशानी की बात की है, ये उन्होंने क्लीयर नहीं किया है.