'डांट फटकार के बजाय…', FWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्तराखंड के CM को लिखा लेटर

Daler Mehndi Controversy: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के सपोर्ट में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे खड़े हैं. वहीं FWICE ने भी सिंगर का सपोर्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेटर लिखा है. चलिए जानते हैं लेटर में क्या कुछ कहा गया है.

fwice supports daler mehndi

फिल्मी सितारों के बाद FWICE ने दलेर मेहंदी को किया सपोर्ट (Pic Credit- Instagram)

Daler Mehndi Controversy: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों विवादों में छाए हुए हैं. उत्तराखंड के एक इवेंट में दलेर मेहंदी के ठीक से ना गा पाने की वजह से वहां मौजूद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें खूब फटकार लगाई. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं मंत्री ने ये भी आरोप लगाए कि सिंगर नशे में गाना गा रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में पूरा बॉलीवुड आ गया. फिल्मी सितारे सिंगर का सपोर्ट कर रहे हैं और ये भी रिवील कर रहे हैं कि सिंगर पर लगाए गए आरोप गलत हैं और वो शराब पीते ही नहीं हैं. वहीं दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह ने भी एक वीडियो शेयर कर बताया था कि दलेर मेहंदी की तबीयत काफी समय से खराब है. वहीं अब दलेर मेहंदी के सपोर्ट में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेटर लिखा है.

विज्ञापन

FWICE ने लिखा लेटर

FWICE ने दलेर मेहंदी को सपोर्ट करते हुए बताया है कि सिंगर शराब पीने वाले नहीं हैं. वहीं ये भी बताया कि सब जानते हैं कि दलेर मेहंदी काफी समय से हेल्थ इश्यू से गुजर रहे हैं. हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई है. साथ ही लेटर में FWICE ने इवेंट में हुए दलेर मेहंदी के साथ गलत बर्ताव के बारे में भी बात की. उन्होंने लेटर में लिखा, ‘हम पब्लिक इवेंट्स की अहमियत को समझते हैं लेकिन ऐसे मुद्दों को पब्लिक में डांट फटकार के बजाय सेंसिटिविटी और समझदारी के साथ सुलझाना चाहिए.’

विज्ञापन

दलेर मेहंदी के योगदान को किया याद

लेटर में आगे लिखा गया, ‘ऐसी सिचुएशन में किसी आर्टिस्ट के बारे में कोई नतीजा निकालने से पहले संयम बरतना बेहद जरूरी है. कलाकार का सम्मान करते हुए ऐसे हालातों को दया और प्रोफेशनलिज्म के साथ सुलझाया जाना चाहिए.’ वहीं लेटर में दलेर मेहंदी के म्यूजिक इंडस्ट्री में दिए गए योगदान पर भी प्रकाश डाला गया. लेटर में लिखा गया, ‘दलेर मेहंदी एक जाना-माना नाम हैं. उनके गानों ने कई पीढ़ियों को एंटरटेन किया है और उनके म्यूजिक ने बड़े पैमाने पर पहचान दिलाई है. इतने सीनियर कलाकार की पब्लिक में बेइज्जती करना बेहद दुख की बात है.’

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

FWICE ने अपने लेटर में आगे लिखा, ‘हम हमेशा से वर्कर्स और कलाकारों की भलाई और प्रोफेशनल अधिकारों के लिए खड़े रहते हैं.’ साथ ही उन्होंने कलाकारों और परफॉर्मर्स के साथ डील करते समय अधिकारियों से ज्यादा सेंसिटिविटी बरतने की बात की. बता दें बीते रविवार को दलेर मेहंदी उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजिक एक इवेंट में परफॉर्म करने पहुंचे थे. इस दौरान सिंगर ठीक से गा नहीं पा रहे थे, जिस पर ऑडियंस में बैठे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भड़क गए और उन्होंने स्टेज पर आकर दलेर मेहंदी को खरी-खरी सुनाई. साथ ही उन्होंने कहा कि आप ठीक से बात भी नहीं पा रहे हैं तो गाना कैसे गाओगे. मंत्री ने सिंगर पर शराब पीकर गाने का आरोप भी लगाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ