हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिना मास्क के गाना गाते हुए दिखे तलविंदर, 8 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल

Talwiinder Face Reveal Video: सिंगर तलविंदर ज्यादातर अपने मास्क के पीछे रहते हैं. वे अपने कॉन्सर्ट और पब्लिक प्लेस पर भी बिना मास्क के नहीं दिखाई देते. कई लोगों ने उनका चेहरा आजतक नहीं देखा. हालांकि, सोशल मीडिया पर उनका 8 साल पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी शक्ल साफ दिखाई दे रही है.

विज्ञापन
तलविंदर सिंगर फेस रिवील, (Credit- Printerest)

Talwiinder Singer Real Face: नुपुर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी के दौरान तलविंदर काफी चर्चा में बने रहे. इस बीच हर किसी ने उनका चेहरा देखने की कोशिश की, जिसमें एक वीडियो में उनका बिना मास्क के चेहरा दिखाई दिया. हालांकि, वह चेहरा काफी धुंधला था. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका 8 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें सिंगर बिना मास्क के गाना गा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पत्नी सुनीता के लगाए हुए सभी आरोपों पर बोले गोविंदा, बताया- ‘मेरे खिलाफ सुनीता को…’

तलविंदर का चेहरा

पंजाबी सिंगर तलविंदर अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी जागरूक रहते हैं. वह अपने सभी कॉन्सर्ट्स में या म्यूजिक वीडियो में भी मास्क के पीछे ही रहते हैं. कई लोगों ने तलविंदर का पूरा चेहरा आजतक नहीं देखा. लेकिन नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में उनको कई सारी वीडियो में देखा गया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: BO Collection: वीकेंड पर चला ‘राहु केतु’ का जादू, तीसरे दिन ही धड़ाम से गिरी ‘हैप्पी पटेल’, जानिए किसने कितनी की कमाई?

तलविंदर का पुराना वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर तलविंदर का पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें तलविंदर अपने करियर में स्ट्रगल के दौरान कैमरा के सामने गाना गा रहे हैं. इसमें उन्होंने किसी तरह का मुखौटा नहीं पहन रखा है. तलविंदर फैंस के बीच अपने फेवरेट सिंगर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

फेस रिवील और वायरल होने की वजह

तलविंदर हाल ही में अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ स्पॉट हुए थे. इस वजह से उनके बारे में डेटिंग की खबरें चलने लगीं. इसी बीच उनका यह पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें वे बिना मास्क के दिखे. लोग हैरान हैं कि आखिर उनका असली चेहरा ऐसा है. कई फैंस कह रहे हैं कि “आवाज़ ही काफी है, चेहरा छिपाकर भी वे स्टार हैं.” कुछ लोग उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की बात भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स का मास्टर प्लान, सनी देओल और रहमान डकैत एक साथ आ रहे हैं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola