पत्नी सुनीता के लगाए हुए सभी आरोपों पर बोले गोविंदा, बताया- 'मेरे खिलाफ सुनीता को…'

Govinda Sunita Ahuja Controversy: गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा, आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाईं रहती हैं. उन्होंने कई बार अपने पति गोविंद पर अफेयर का आरोप लगाया है. लेकिन इस बार गोविंदा ने खुलकर उनकी बयान बाजी पर बात की है. आइए जानते हैं.

Govinda Sunita Ahuja controversy

गोविंदा और सुनीता आहूजा विवाद,

Govinda Reaction on Wife Allegations: पत्नी सुनीता अहूजा आए दिन विवादित बयान बाजी के चलते सुर्खियों में आती रहती हैं. उन्होंने कई बार अपने पति गोविंदा पर अफेयर का इल्जाम लगाया है. इस बार बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा ने भी सभी आरोपों को लेकर खुलकर जवाब दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

गोविंदा ने कहा कि ‘मैंने हाल ही में ये महसूस किया है कि जब हम चुप रहते हैं तो या तो दूसरों को हम कमजोर नजर आते हैं या कई लोगों को ऐसा लगता है कि हम ही सबसे बड़ी समस्या है. इसलिए आज मैं इन सब बातों का जवाब दे रहा हूं. मुझे बताया गया कि मेरे परिवार के लोग अनजाने में इन सब में शामिल हो सकते हैं. उन्हें इस बात का एहसास ही नहीं होगा कि उन्हें एक बड़ी साजिश के शुरुआती फेज में इस्तेमाल किया जा रहा है.’

परिवार को बनाया जा रहा निशाना

गोविंदा ने दुख जताते हुए कहा कि ‘वे कभी अपनी पत्नी या परिवार के खिलाफ कुछ नहीं बोलते. वे चाहते हैं कि लोग सच समझें.’ उन्होंने यह भी जोड़ा कि ‘वे कई फिल्में खुद ठुकरा चुके हैं, इसलिए वे रोते नहीं हैं. लेकिन अब परिवार की बात पर चुप नहीं रह सकते.’

विज्ञापन

सुनिता ने लगाए आरोप

सुनीता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि ’63 साल की उम्र में ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए.’ उन्होंने एक महिला का नाम भी इशारे में लिया और कहा कि वह गोविंदा को ब्लैकमेल कर रही है. लेकिन गोविंदा ने इन सब बातों को साजिश बताया है. वे कहते हैं कि यह सब उनकी इज्जत और परिवार को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है.

विज्ञापन

गोविंदा का दुख

एक समय पर गोविंदा अपने करियर के पीक पर थे. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं. कॉमेडी और डांस के किंग कहे जाने वाले गोविंदा आज अपनी ही पत्नी के लगाए हुए आरोपों के बीच घिरे हुए हैं, जिन्हें गोविंदा ने साजिश का नाम दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ