BO Collection: वीकेंड पर चला 'राहु केतु' का जादू, तीसरे दिन ही धड़ाम से गिरी 'हैप्पी पटेल', जानिए किसने कितनी की कमाई?

Box Office Collection Updates: बॉक्स ऑफिस पर वीर दास की फिल्म हैप्पी पटेल और पुलकिल सम्राट की फिल्म राहु केतु के बीच घमासान छिड़ा हुआ है. वीकेंड पर राहु केतु ने वीर दास की फिल्म को पछाड़ दिया है.

Happy Patel vs Rahu Ketu box office weekend Collection

राहु केतु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन,

विज्ञापन

Happy Patel vs Rahu Ketu Collection: वीकेंड पर 2 नई कॉमेडी फिल्मों के बीच घमासान छिड़ा रहा, जिसमें एक वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ थी. तो दूसरी, पुलकित सम्राट की फिल्म राहु केतु थी. लेकिन सिनेमाघरों में राहु केतु का पलड़ा ज्यादा भारी दिखा. यह दोनों फिल्में 16 जनवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं हैं.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स का मास्टर प्लान, सनी देओल और रहमान डकैत एक साथ आ रहे हैं

विज्ञापन

वीकेंड पर ‘राहु केतु’ की कमाई

वीकेंड पर यानी संडे को Rahu Ketu का Box Office Collection लगभग 1.75 करोड़ का रहा. हालांकि, फिल्म की ओपनिंग में 1 करोड़ की ही कमाई हुई. लेकिन दूसरे दिन लोगों को फिल्म पसंद आई और कमाई बढ़कर 1.65 करोड़ हुई. कुल मिलाकर इस फिल्म ने तीन दिन के भीतर 4.40 करोड़ रुपए कमाए.

हैप्पी पटेल की कमाई

वीकेंड पर हैप्पी पटेल (Happy Patel Box Office Collection) की रफ्तार राहु केतु के मुकाबले थोड़ी धीमी पड़ी. संडे को यानी तीसरे दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ की कमाई की. वहीं ओपनिंग में फिल्म ने 1.25 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन 1.6 करोड़ यानी 25% कमाई में बढ़ोत्तरी देखी गई. बता दें कि अभी तक इस फिल्म ने कुल 4.35 करोड़ की कमाई की है.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों को मिले-जुले रिव्यू मिले. कुछ लोगों को हंसी आई, लेकिन बड़े दर्शक नहीं आए. बता दें कि ‘धुरंधर’ जैसी पुरानी फिल्म अभी भी ज्यादा कमाई कर रही है. अब देखना है कि आगे वीकडेज में क्या होता है. फिलहाल वीकेंड पर ‘राहू केतु’ का जादू थोड़ा ज्यादा चला, लेकिन ‘हैप्पी पटेल’ तीसरे दिन ही धड़ाम से गिर गई. हालांकि, कमाई में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है, लेकिन इससे दर्शकों का रूझान साफ तौर पर देखने को मिलता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ