Vamika Gabbi के कमरे में घुसकर बेड पर बैठा कौन? एक्ट्रेस ने परेशान होकर किया पोस्ट

Someone Broke Into Wamiqa Gabbi Room: अभिनेत्री वामिका गब्बी ने हाल ही में बताया है कि उनके घर में कोई जबरदस्ती घुस आया है और अब वापस जाने का नाम नहीं ले रहा है।

Someone Broke Into Wamiqa Gabbi Room

Someone Broke Into Wamiqa Gabbi Room

विज्ञापन

Someone Broke Into Wamiqa Gabbi Room: पंजाबी एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ हाल ही में एक ऐसी घटना हो गई जिसने उन्हें हैरान कर दिया। दरअसल एक्ट्रेस ने शेयर पोस्ट कर अपने फैंस को बताया कि कोई उनके कमरे में घुस आया है और अब जाने का नाम नहीं ले रहा। एक्ट्रेस के इस स्टोरी को शेयर करने के बाद फैंस के भी अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

वामिका गब्बी के कमरे में कौन घुस आया?

हाल ही में वामिका गब्बी ने एक मजेदार घटना के बारे में अपने फैंस को बताया जब एक अंजान मेहमान उनके कमरे में घुस आया। ये मेहमान कोई और नहीं बल्कि एक कबूतर था, जी हां एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने सभी फैंस को बताया है कि उनके कमरे में कबूतर घुस आया है और वो अब जाने का नाम नहीं ले रहा। वामिका की तस्वीर को देखने के बाद पता चल रहा है कि कबूतर उनके बिस्तर पर आराम से बैठा था। एक्ट्रेस ने इस मजेदार पल को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें वो कबूतर से बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो में कबूतर को देखकर कहा ‘हाय’ और साथ ही एक कैप्शन भी लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि ‘कोई मेरे कमरे में घुस आया है और अब जा नहीं रहा है।’

विज्ञापन
Someone Broke Into Wamiqa Gabbi Room

Someone Broke Into Wamiqa Gabbi Room

वामिका गब्बी ने 2007 में की थी शुरुआत

चंडीगढ़ की रहने वालीं पंजाबी एक्ट्रेस वामिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी जब उन्होंने फिल्म ‘जब वी मेट’ में एक छोटे से किरदार से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने पंजाबी सिनेमा में कई हिट फिल्मों में काम किया जिनमें ‘तू मेरा 22 मैं तेरा 22’, ‘इश्क ब्रांडी’ और ‘निका जैलदार 3’ शामिल जैसी फिल्मों में शामिल हैं।

हाल ही में वामिका को ‘मॉडर्न लव: मुंबई’ और ‘जुबली’ जैसी वेब सीरीज में भी देखा गया। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘खुफिया’ में भी काम किया है, जो अमर भूषण के जासूसी उपन्यास ‘एस्केप टू नोवेयर’ पर बेस्ड थी। इस फिल्म में तब्बू और अली फजल जैसे स्टार्स भी शामिल थे।

विज्ञापन

वामिका गब्बी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 

वामिका गब्बी के आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो तमिल फिल्म ‘जीन’ में नजर आएंगी, जिसमें जयम रवि और कृति शेट्टी भी हैं। ये फिल्म फैंटेसी पर बेस्ड है और इसका निर्देशन अर्जुन जूनियर ने किया है। इस फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार ए.आर.रहमान ने दिया है, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटिड हैं।

ये फिल्म साल 2016 की तमिल फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है, जिसमें कीर्ति सुरेश भी हैं। इस कहानी में एक पूर्व पुलिस अधिकारी बेबी जॉन की कहानी दिखाई जाएगी जो अपनी बेटी के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाने के लिए अपनी मौत का नाटक करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ