Anushka Sharma के इस तोहफे को आज तक भूल नहीं पाईं Priyanka Chopra, 'दिल धड़कने दो' से जुड़ा है किस्सा

Priyanka Chopa Freindship With Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फ्रेंड और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा द्वारा दिए एक गिफ्ट को एक तस्वीर के जरिए अपने फैंस को दिखाया है।

Priyanka Chopa Freindship With Anushka Sharma

Priyanka Chopa Freindship With Anushka Sharma

विज्ञापन

Priyanka Chopa Freindship With Anushka Sharma: कौन कहता है बॉलीवुड में दो एक्ट्रेसेस आपस में अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं, अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा को ही ले लीजिए। दोनों अभिनेत्रियों ने सालों पहले एक फिल्म में साथ काम किया था और तब से ही दोनों बहुत अच्छी दोस्त हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने अनुष्का शर्मा का दिया हुआ एक तोहफा अपने सभी फैंस को दिखाया है। इस गिफ्ट को प्रियंका आज तक भूल नहीं पाई हैं। प्रियंका ने इस तोहफे के लिए एक बार फिर अनुष्का शर्मा को धन्यवाद दिया है। आखिर क्या है ये गिफ्ट चलिए आपको बताते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पिक्चर 

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की, जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा की दी हुई चाचा चौधरी की टी-शर्ट को पहना हुआ है। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। प्रियंका हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और इस बार भी उन्होंने अपने खास दोस्त के तोहफे को लेकर अपने प्यार का इजहार किया है। प्रियंका ने बताया है कि उन्हें अब भी ये टी-शर्ट काफी अच्छी लगती है और इसके लिए उन्होंने एक बार फिर अनुष्का का धन्यवाद किया। हालांकि अभी तक प्रियंका के इस पोस्ट पर अनुष्का का कोई कमेंट या रिपोस्ट सामने नहीं आया है। अनुष्का ने ये टी-शर्ट प्रियंका को उनकी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग के दौरान गिफ्ट के तौर पर दी थी।

विज्ञापन
Priyanka Chopa Freindship With Anushka Sharma

Priyanka Chopa Freindship With Anushka Sharma

‘सिटाडेल’ की शूटिंग में बिजी हैं प्रियंका 

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन की तैयारी में भी व्यस्त हैं। उन्होंने स्क्रिप्ट की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका नाम लिखा हुआ था। उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा, ‘यहां पर काम शुरू हो गया है! Citadel S2 @therussobrothers’। एक और पोस्ट में उन्होंने कार में कॉफी का मजा लेते हुए लिखा, ‘ये एस्प्रेसो लाइफ है,’ जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा के फैंस अब उनकी इस सीरीज के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की थीं फैमिली तस्वीरें

आपको बता दें अभी 2 दिन पहले प्रियंका ने अपने पति निक जोनास और बेटी माल्ती मैरी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस दौरान उन्होंने अपने अतीत को याद करते हुए लिखा कि 24 साल पहले इसी एरीना में उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था। उन्होंने उस यादगार पलों के दौरान अपने अनुभवों को शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी ड्रेस की चुनौतियों का भी जिक्र किया। प्रियंका ने बताया कि उस रात उनके कपड़े सही से नहीं टिक रहे थे, जिससे उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

प्रियंका ने अपनी भावनाओं को शेयर करते हुए कहा कि जीवन का एक पूरा चक्र पूरा हो गया है। अब वो अपनी बेटी और पति के साथ उन यादों को शेयर कर रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि ये उनके लिए एक खास पल है, जब वो अपने परिवार के साथ उस जगह पर फिर से लौटकर गईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ