शाहरुख खान के साथ काम कर रातों-रात बनीं स्टार, ड्रीम डेब्यू के बाद भी नहीं चलीं 'मोहब्बतें' एक्ट्रेस, अब गुमनाम जिंदगी जीने को हुई मजबूर

Shahrukh Khan Actress Who saw Downfall: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस होती हैं जो अपने डेब्यू के साथ रातों-रात स्टार बन जाती हैं लेकिन इसके बाद उन्हें वो मुकाम नहीं मिल पाता जिसकी उन्हें उम्मीद होती है। आखिर कौन है ये एक्ट्रेस जिसने करियर की शुरुआत तो की शाहरुख खान की हिट फिल्म के साथ लेकिन फिर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan

विज्ञापन
Preeti Jhangiani Birthday: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे होते हैं जो अपनी पहली फिल्म से ही स्टारडम को छू लेते हैं लेकिन अचानक फिर वो कहीं गायब हो जाते हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं प्रीति झंगियानी जिनका करियर शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म से शुरू हुआ था, लेकिन बाद में उनका फिल्मी करियर उतना सफल नहीं रहा। प्रीति 18 अगस्त को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। आज हम आपको उनकी कहानी के बारे में बताएंगे कि कैसे एक बड़ी फिल्म के साथ शानदार शुरुआत करने के बावजूद वो करियर में ज्यादा कुछ नहीं कर पाईं और अब प्रीति कहां पर हैं।

शाहरुख खान की फिल्म से हुई शुरुआत

प्रीति झंगियानी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में शाहरुख खान की फिल्म ‘मोहब्बतें’ से की थी। इस फिल्म में उनकी सादगी और आकर्षण ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और जिमी शेरगिल जैसे बड़े सितारे थे और उनकी भूमिका को भी काफी सराहा गया था। इसके अलावा प्रीति ने इससे पहले राजश्री प्रोडक्शंस के म्यूजिक एल्बम ‘ये है प्रेम’ में भी काम किया था जिसमें उन्होंने अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी।

विज्ञापन

फिल्मी करियर का ग्राफ आया नीचे

फिल्म ‘मोहब्बतें’ की सफलता के बावजूद प्रीति झंगियानी का करियर उतना सफल नहीं हो सका जितना की उम्मीद की जा रही थी। उन्होंने कई फिल्में कीं लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाईं। इसके बाद वो धीरे-धीरे बॉलीवुड की चकाचौंध से गायब हो गईं। उनकी आखिरी रिलीज साल 2017 में राजस्थानी फिल्म ‘तावड़ो द सनलाइट’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले थे लेकिन इसके बावजूद प्रीति हिंदी सिनेमा में कमबैक नहीं कर पाईं।

विज्ञापन

प्रीति का परिवार था बॉलीवुड से दूरी की वजह? 

प्रीति झंगियानी ने 2008 में अभिनेता परवीन डबास से शादी कर ली और इसके बाद अपने फिल्मी करियर से उन्होंने दूरी बनाना शुरू किया। फिल्मी करियर में कुछ खास ना करने की वजह से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और अब वो अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं। प्रीति और परवीन के दो बेटे हैं – जयवीर और देव। वो अपने परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा में रहती हैं और अपना पूरा समय वो अपने पति और बच्चों के साथ बिताती हैं।

लाइमालाइट से दूर हैं प्रीति झंगियानी

फिल्मी करियर की नाकामी के बावजूद प्रीति झंगियानी ने अपनी पारिवारिक जिंदगी को पूरी तरह से अपनाया और इसमें खुद को खुश रखा। बेशक प्रीति आज बॉलीवुड की चकाचौंध से पूरी तरह से दूर हैं लेकिन वो एक खुशहाल पारिवारिक जिंदगी जी रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ