Anupamaa के Anuj रियल लाइफ में बन रहे पिता? वाइफ आकांक्षा चमोला ने किया खुलासा

Gaurav Khanna Wife On Baby Planning: अनुपमा फेम टीवी एक्टर गौरव खन्ना असल जिंदगी में पिता कब बनेंगे इसके लिए फैंस भी बेताब हैं। इस बीच एक्टर की पत्नी आकांक्षा चमोला ने बेबी प्लानिंग पर बात की।

Gaurav Khanna With Wife Akansha Chamola.

Gaurav Khanna With Wife Akansha Chamola.

Gaurav Khanna Wife On Baby Planning: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ लंबे समय से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। यही वजह है कि टीआरपी की लिस्ट में शो हमेशा नंबर वन पर रहता है। इस वक्त शो की कहानी काफी इंटरेस्टिंग दिखाई जा रही है, जिसमें अनुज अपनी बेटी आध्या को ढूंढने के लिए पागल तक हो चुका है। पिता का दर्द दर्शकों की आंखों में भी आंसू ला रहा है। खैर ये तो बात हो गई शो की। इस बीच चर्चा है कि अनुज यानी गौरव खन्ना असल जिंदगी में पापा बनने वाले हैं। दरअसल, हाल ही में गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला ने बेबी प्लानिंग को लेकर बात की जिसके बाद से चर्चा होने लगी कि कपल बेबी प्लान कर रहा है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये आकांक्षा ने खुद क्लीयर कर दिया है।

विज्ञापन

आकांक्षा ने बेबी प्लानिंग पर की चर्चा

गौरव खन्ना शो ‘अनुपमा’ में जितने रोमांटिक इमेज के साथ दिखाई देते हैं, असल जिंदगी में भी एक्टर अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ रोमांटिक तस्वीरें और फनी रील बनाकर शेयर करते रहते हैं। दोनों की शादी को 8 साल हो गए हैं। ऐसे में फैंस भी बेताब हैं कि कपल कब गुड न्यूज देगा। इस बीच आकांक्षा चमोला ने पति गौरव के साथ अपने रिश्ते पर बात की और बेबी प्लानिंग पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, आकांक्षा ने कहा, ‘किसी भी रिश्ते में बच्चा पैदा करने का प्रेशर होता है। मैं खुद इस प्रेशर से निकली हूं। हालांकि पहले वक्त अलग था और अब अलग। पहले महिलाएं वर्किंग नहीं थी और अब वो काम के साथ आगे बढ़ रही हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘महिलाओं के पास अपने सपनों की लिस्ट होती है, जिसमें मां बनना भी शामिल है लेकिन जो बच्चा नहीं चाहते, वो नहीं चाहते हैं। मुझे लगता है कि परिवार सिर्फ दो लोगों के साथ भी पूरा हो सकता है।’

विज्ञापन

पेट पालना चाहती हैं एक्ट्रेस

आकांक्षा ने आगे कहा कि ‘मैं और गौरव एक परिवार है। हमारे पास एक डॉगी और एक कैट है, और मुझे अन्य एनिमल भी रखने हैं। मैं उनकी देखभाल करना चाहती हूं।’ उन्होंने कहा, ‘वैसे ही धरती पर बहुत आबादी है और हम धरती को नष्ट नहीं करेंगे। मेरे पास सबसे बड़ा बच्चा गौरव हैं। महिला हमेशा अपने पति के लिए मां होती है।’ आकांक्षा ने अपनी बातों से साफ कर दिया है कि फिलहाल वो बेबी प्लानिंग करने के मूड में नहीं हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला कब गुड न्यूज सुनाते हैं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ