फिल्मी दुनिया में कई ऐसे कलाकार मौजूद है, जिनकी सफलता की कहानी उनके संघर्ष, मेहनत और हिम्मत की मिसाल बन जाती है. इन कलाकारों में एक नाम प्रभु देवा का भी आता है, जिन्हें लोग भारत का माइकल जैक्सन कहते हैं. हर कोई प्रभु देवा के डांस मूव्स का मुरीद है. उनके डांस के करोड़ों लोग दिवाने हैं. लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि प्रभु देवा ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखा है.
आपको बता दें कि एक दिन जब प्रभु देवा डांस कर रहे थे, तभी अचानक उनका शरीर काम करना बंद कर देते है और वो जमीन पर गिर जाते हैं. उन्हें पैरालिटिक अटैक आया था. इतना ही नहीं तीन बच्चों के पिता प्रभु देवा अभिनेत्री नयनतारा के साथ अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor के हैं जबरा फैन? आज ही OTT पर देख डालें ये टॉप 5 फिल्में, देखें लिस्ट
कब हुई थी प्रभु देवा की शादी
हालांकि, प्रभु देवा की 3 शर्तों ने उनका रिश्ता नयनतारा से खत्म कर दिया. लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब नयनतारा और प्रभु देवा के रिश्ते फिल्म इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोर रहे थे. हर तरफ सिर्फ नयनतारा और प्रभु देवा के ही चर्चे सुनने को मिल रहे थे. अब बता दें कि प्रभु देवा ने पहली शादी साल 1995 में रामलता से की थी. दरअसल शादी से पहले रामलता एक मुस्लिम थी. लेकिन शादी करने के लिए उन्होंने अपना धर्म बदल लिया और हिंदू धर्म अपना लिया था इतना ही नहीं उन्होंने अपना नाम भी बदलकर लता रख लिया था.

यह भी पढ़ें: Jio Hotstar पर 2 घंटे 55 मिनट की इस क्राइम थ्रिलर ने मचाया गदर, IMDb 9.2 रेटिंग के साथ मचा रही धूम
प्रभु देवा ने रखे थें तीन
प्रभु देवा और नयनतारा का रिश्ता सिर्फ 3 शर्तों की वजह से टूट गया था. दरअसल, प्रभु देवा से शादी करने के लिए नयनतारा ने धर्म बदलने के लिए भी तैयार हो गई थी. वहीं दूसरी शर्त में प्रभु देवा ने साफ किया था कि पहली शादी से हुए बच्चे प्रायॉरिटी का हमेशा से हिस्सा रहेंगे. हालांकि, प्रभु देवा की तीसरी शर्त ने उनका रिश्ता नयनतारा से खत्म कर दिया था. दरअसल, प्रभु देवा ने तीसरी शर्त में शादी के बाद नयनतारा एक्टिंग छोड़ने को कहा था. इसी शर्त की वजह से दोनों का रिश्ता हमेश के लिए टूट गया था.










