Ranbir Kapoor के हैं जबरा फैन? आज ही OTT पर देख डालें ये टॉप 5 फिल्में, देखें लिस्ट

आज हम आपको रणबीर कपूर की टॉप 5 हिट फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिससे आप घर बैठकर ओटीटी पर मजा ले सकते हैं. इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और एक्टर की जमकर तारीफ होती थी.

ranbir
1 / 6

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. 'रामायण' में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी नजर आने वाली है. लेकिन आज हम आपको रणबीर कपूर की 5 हिट फिल्मों के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.  

विज्ञापन

संजू कब हुई रिलीज

संजू कब हुई रिलीज2 / 6

लिस्ट में पहला नाम रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' का आता है. यह फिल्म बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त की जीवन पर आधारित है. इस फिल्म को राजकुमारी हीरानी ने डायरेक्ट किया था. संजू फिल्म 29 जून 2018 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म ने करीब 586 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये जवानी है दीवानी ओटीटी

ये जवानी है दीवानी ओटीटी3 / 6

दूसरे नंबर पर 'ये जवानी है दीवानी' का नाम शामिल है. इस मूवी को साल 2013 में रिलीज किया गया था, जिसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया था. 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण और आदित्य राय कपूर जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए थे. इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

रॉकस्टार

रॉकस्टार4 / 6

तीसरे स्थान पर 'रॉकस्टार' फिल्म का नाम मौजूद है. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. रणबीर कपूर की यह फिल्म 11 नवंबर 2011 को थिएटर में रिलीज की गई थी. 'रॉकस्टार' का डायरेक्शन इम्तियाज अली ने किया था.

विज्ञापन

तू झूठी मै मक्कार

तू झूठी मै मक्कार5 / 6

चौथे नंबर पर 'तू झूठी मै मक्कार' फिल्म का नाम आता है. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अहम किरदार में नजर आए हैं. अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस मूवी को साल 2023 में रिलीज किया गया था.

ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'ब्रह्मास्त्र' आता है. इस फिल्म को साल 2022 में रिलीज किया गया था मूवी में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट नजर आई थी. आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन