'आप जैसे नेता…', Raghav Chadha को लेकर ये क्या बोलीं Disha Patani की बहन खुशबू?

Khushboo Patani Supports Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं. राघव को राज्यसभा डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया गया है.

Khushboo Patani, Raghav Chadha

Khushboo Patani, Raghav Chadha. image credit- social media

Khushboo Patani Supports Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा को राज्यसभा डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया गया है. इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक राघव की चर्चा हो रही है. हर कोई राघव के बारे में बातें कर रहा है. इस बीच अब दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने राघव का सपोर्ट किया है. आइए जानते हैं कि आखिर खुशबू पाटनी का क्या कहना है?

विज्ञापन

राघव ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, राज्यसभा डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद राघव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए राघव ने कैप्शन में लिखा है कि खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं, ‘आम आदमी’ को मेरा संदेश. राघव के इस वीडियो पर खुशबू ने अपना रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन

क्या बोलीं खुशबू?

इस वीडियो को देखने के बाद खुशबू ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि राघव जी, आप एक पढ़े-लिखे, सुलझे नेता हैं. हमारे देश को आप जैसे नेता की बहुत जरूरत है. मुझे यकीन है आने वाले वक्त में आप अपनी एक पार्टी बनाए. हम सब आपके साथ जुड़ना चाहेंगे क्योंकि आप देश के साथ चलना चाहते हैं. जय हिंद.

उपनेता पद से हटाया

राघव के इस वीडियो पर ना सिर्फ खुशबू बल्कि अन्य लोगों ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उच्च सदन में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया था. साथ ही उन्हें सदन में बोलने के लिए समय आवंटित ना करने का भी आग्रह किया था.

विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा से हुई है शादी

राघव की बात करें तो राघव की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से हुई है. कुछ ही दिनों पहले दोनों ने अपने पहले बच्चे नीर का वेलकम किया है. अब राघव अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, अब देखने वाली बात ये भी होगी कि आगे क्या होता है और राघव क्या फैसला करते हैं? साथ ही ये भी बड़ा सवाल है कि क्या राघव अपनी नई पार्टी बनाएंगे या फिर वो क्या करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ