Chhaava की ‘ताराबाई’ ने की आत्महत्या, टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं Sanchita Ugale
Sanchita Ugale Passes Away: फिल्म 'छावा' में ताराबाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले ने सुसाइड कर लिया है. संचिता उगाले के निधन ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है.
Edited By : Nancy Tomar|Updated: Jun 15, 2026 14:09
Share :
Sanchita Ugale. image credit- social media
---विज्ञापन---
Sanchita Ugale Passes Away: सिनेमा से आई हालिया खबर ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है. फिल्म 'छावा' में ताराबाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले ने सुसाइड कर लिया है. मुंबई के नालासोपारा में टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले ने आत्महत्या कर ली. इस खबर के आने के बाद पूरी सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.
संचिता ने किया सुसाइड
जानकारी की मानें तो संचिता उगाले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. ये घटना रविवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, संचिता नालासोपारा पूर्व के आचोले गांव में अपने माता-पिता और 15 साल की बहन के साथ रहती थीं. रविवार शाम घर में अकेली होने के दौरान उन्होंने कथित रूप से बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है.
घटना की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस के परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल महानगरपालिका के तुलिंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गौरतलब है कि संचिता उगले ने कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था. संचिता, विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में ताराबाई के किरदार में नजर आ चुकी हैं.
पुलिस ने जांच की शुरू
इसके अलावा वो ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे पॉपुलर धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी थीं. फिलहाल एक्ट्रेस की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. Achole Police Station ने बीएनएस की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
नहीं आया फैमिली का रिएक्शन
संचिता उगाले के निधन पर अभी तक उनके परिवार की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. हालांकि, अब ये भी देखना होगा कि आखिर संचिता उगाले की फैमिली इस पर कोई रिएक्शन देती है या नहीं? संचिता उगाले के निधन से इंटरनेट पर भी एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है और अभी सब एक्ट्रेस की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.
Sanchita Ugale Passes Away: सिनेमा से आई हालिया खबर ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है. फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले ने सुसाइड कर लिया है. मुंबई के नालासोपारा में टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले ने आत्महत्या कर ली. इस खबर के आने के बाद पूरी सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.
संचिता ने किया सुसाइड
जानकारी की मानें तो संचिता उगाले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. ये घटना रविवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, संचिता नालासोपारा पूर्व के आचोले गांव में अपने माता-पिता और 15 साल की बहन के साथ रहती थीं. रविवार शाम घर में अकेली होने के दौरान उन्होंने कथित रूप से बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है.
घटना की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस के परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल महानगरपालिका के तुलिंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गौरतलब है कि संचिता उगले ने कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था. संचिता, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई के किरदार में नजर आ चुकी हैं.