---विज्ञापन---

Jennifer Winget के पास कितनी दौलत? एक एपिसोड के लिए चार्ज करती हैं मोटी रकम

Jennifer Winget Networth: मशहूर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक एपिसोड के लिए मोटी फीस चार्ज करती है. आइए जानते हैं कि अभिनेत्री के पास आखिर कितनी दौलत हैं और कौन-कौन-सी कारें हैं?

---विज्ञापन---

Jennifer Winget Networth: मशहूर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि जेनिफर सिंगापुर के बिजनेसमैन से जल्द ही शादी करने वाली हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस से जुड़ी हर चीज के बारे में फैंस और यूजर्स जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि जेनिफर विंगेट के पास कितनी दौलत है?

जेनिफर विंगेट की नेटवर्थ

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की नेटवर्थ की अगर बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस के पास लगभग 45 से 49 करोड़ की कुल संपत्ति है. अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से एक्ट्रेस टीवी की पॉपुलर और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. जी हां, जेनिफर भारतीय टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं.

---विज्ञापन---

एक एपिसोड की फीस

जेनिफर विंगेट की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए 2 से 2.5 लाख रुपये तक बतौर फीस चार्ज करती हैं. वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस पूरे एक टीवी शो (सीरियल) के लिए कुल फीस लगभग 1.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं.

लग्जरी कारें

इसके अलावा अगर उनके कार कलेक्शन की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं. जी हां, जेनिफर के पास BMW X1 (कीमत: लगभग 45 लाख), BMW Z4 (कीमत: लगभग 85 लाख), Volkswagen Polo (कीमत: लगभग 12 लाख) हैं. साथ ही जेनिफर के पास मुंबई में अपना आलीशान घर भी है, जो उनके लग्जरी लाइफस्टाइल को शो करता है.

---विज्ञापन---

वेब सीरीज में भी किया काम

गौरतलब है कि जेनिफर ने सिर्फ टीवी में ही काम नहीं किया है. जी हां, जेनिफर ने ‘कोड एम’ जैसी वेब सीरीज और नेटफ्लिक्स की फिल्मों (जैसे कि परिणीति चोपड़ा के साथ उनकी मिस्ट्री थ्रिलर) में भी काम किया है. बता दें कि फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के लिए उनका कॉन्ट्रैक्ट और फीस शो के रनटाइम और प्लेटफॉर्म के अनुसार अलग-अलग तय होता है. अब एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं.

यह भी पढ़ें- कौन हैं Ishmael William? जिनके प्यार में दीवानी हुईं Jennifer Winget

---विज्ञापन---
First published on: Jun 08, 2026 11:09 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola