रामायण के लक्ष्मण कर रहे हैं खेतीबाड़ी, ग्लैमर से दूर सब्जी, फल और काजू उगा रहे Sunil Lahri

Sunil Lahri: टीवी के पॉपुलर शो ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी एक्टिंग से बेहद दूर हैं और जमीन से जुड़े हुए हैं. सुनील खेती करते हैं और खुद को बिजी रखते हैं.

Sunil Lahri

Sunil Lahri. image credit- social media

Sunil Lahri: टीवी के पॉपुलर शो ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी अब ग्लैमर से बेहद दूर हैं. भले ही सुनील एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन इन दिनों को खेती कर रहे हैं और एक बेहद सुकून भरी जिंदगी जी रहे हैं. इस बीच अब सुनील ने अपने फार्महाउस की झलक दिखाई है, जहां पर उन्होंने खेतों में उगाई गई ऑर्गेनिक फल-सब्जियों के बारे में बताया है.

विज्ञापन

फार्महाउस में कई तरह की सब्जियां

दरअसल, सुनील ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उनके फार्महाउस में कई तरह की फल और सब्जियां के बारे में बताया है. सुनील के फार्म में पालक, मेथी, टमाटर, हरी मिर्च, फूल गोभी, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च के अलावा तरबूज, केला, पपीता और काजू भी उगाए हैं.

विज्ञापन

ऑर्गेनिक खेती कर रहे सुनील

जब फैंस ने इस सबके बारे में तो कई लोगों को इस पर यकीन भी नहीं हुआ कि आखिर एक साथ इतना सब, लेकिन सुनील बेहद मेहनती हैं और अपनी मेहनत से ही उन्होंने ये सब उगाया है. सुनील का कहना है कि उनके खेत में उगाई गई सारी चीजें ऑर्गेनिक हैं और यही वजह है कि उन्हें खेती करना बेहद पसंद है.

जमीन से सुनील का जुड़ाव

अब सुनील लहरी का ये अंदाज फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है. वीडियो को देखने के बाद लोगों ने सुनील की जमकर तारीफ भी की है. सुनील लहरी का जमीन से ये जुड़ाव भी लोगों के दिलों को छू रहा है. गौरतलब है कि सुनील लहरी लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं.

विज्ञापन

एक्टिंग से दूर सुनील

एक समय था जब सुनील लहरी घर-घर में पॉपुलर थे और हर किसी के दिल पर राज किया करते थे, लेकिन धीरे-धीरे वो एक्टिंग से दूर हो गए और जमीन से जुड़ते चले गए. अब सुनील पूरी तरह से एक्टिंग से दूर हो चुके हैं और अपने खेतों में खेती करके खुद को बिजी रखते हैं. बहुत कम लोग होते हैं, जो ग्लैमर को छोड़कर इस तरह खेती करना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ