Chhaava की 'ताराबाई' ने की आत्महत्या, टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं Sanchita Ugale

Sanchita Ugale Passes Away: फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले ने सुसाइड कर लिया है. संचिता उगाले के निधन ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है.

Sanchita Ugale

Sanchita Ugale. image credit- social media

Sanchita Ugale Passes Away: सिनेमा से आई हालिया खबर ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है. फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले ने सुसाइड कर लिया है. मुंबई के नालासोपारा में टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले ने आत्महत्या कर ली. इस खबर के आने के बाद पूरी सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

संचिता ने किया सुसाइड

जानकारी की मानें तो संचिता उगाले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. ये घटना रविवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, संचिता नालासोपारा पूर्व के आचोले गांव में अपने माता-पिता और 15 साल की बहन के साथ रहती थीं. रविवार शाम घर में अकेली होने के दौरान उन्होंने कथित रूप से बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है.

विज्ञापन

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस के परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल महानगरपालिका के तुलिंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गौरतलब है कि संचिता उगले ने कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था. संचिता, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई के किरदार में नजर आ चुकी हैं.

पुलिस ने जांच की शुरू

इसके अलावा वो ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे पॉपुलर धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी थीं. फिलहाल एक्ट्रेस की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. Achole Police Station ने बीएनएस की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

नहीं आया फैमिली का रिएक्शन

संचिता उगाले के निधन पर अभी तक उनके परिवार की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. हालांकि, अब ये भी देखना होगा कि आखिर संचिता उगाले की फैमिली इस पर कोई रिएक्शन देती है या नहीं? संचिता उगाले के निधन से इंटरनेट पर भी एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है और अभी सब एक्ट्रेस की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ