44 साल का वो एक्टर, जिसकी एक्स वाइफ 41 की उम्र में बनेंगी दुल्हन, खुद भी कर चुका है तीन शादियां

Popular TV Actress: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. जेनिफर की पहली शादी करण सिंह ग्रोवर से हुई थी. आइए जानते हैं करण सिंग ग्रोवर के बारे में…

Karan Singh Grover

Karan Singh Grover. image credit- social media

विज्ञापन

Popular TV Actress: टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक कई ऐसे स्टार्स हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. आज हम आपको उस अभिनेता के बारे में बता रहे हैं, जिनकी एक्स वाइफ अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. इंटरनेट से लेकर खबरों के बाजार तक यही चर्चा हो रही है कि टीवी की ये एक्ट्रेस 41 साल की उम्र में दुल्हन बनने वाली हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन हैं?

करण सिंह ग्रोवर की एक्स वाइफ

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि करण सिंह ग्रोवर की एक्स वाइफ जेनिफर विंगेट हैं. जी हां, जेनिफर विंगेट अपनी दूसरी शादी की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं, लेकिन जेनिफर ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

विज्ञापन

दो साल में टूटी शादी

इसी बीच जेनिफर के पहले पति भी सुर्खियों में आ गए हैं. जेनिफर ने पहली शादी टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी थी. हालांकि, ये शादी महज 2 साल के अंदर टूट गई और दोनों का तलाक हो गया था. बता दें कि जेनिफर और करण की मुलाकात टीवी सीरियल ‘दिल मिल गए’ के सेट पर हुई थी और दोनों ने ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल में भी साथ काम किया था.

2014 में तलाक

इस दौरान साथ काम करते-करते दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने कुछ साल की डेटिंग की और फिर शादी का फैसला किया. साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. शुरू में सब ठीक था, लेकिन फिर धीरे-धीरे रिश्ते में दरार आने लगी और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया.

बिपाशा बसु संग अफेयर

भले ही करण की ये शादी टूट गई थी, लेकिन उन्होंने तीन शादियां की हैं. जी हां, उन्होंने पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी, जो 2008 में हुई थी. ये शादी महज कुछ ही महीनों के अंदर टूट गई थी. फिर साल 2012 में करण ने जेनिफर से शादी की और ये शादी 2014 में टूट गई. इसके बाद करण का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ चला.

विज्ञापन

हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे करण

दरअसल, दोनों की मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी. इसके बाद दोनों में दोस्ती और प्यार हो गया. कुछ महीनों की डेटिंग के बाद ही दोनों ने शादी का फैसला भी ले लिया और साल 2016 में शादी कर ली थी. अब दोनों एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं. साथ ही कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम देवी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ