TV की वो गुमनाम हसीना, जिन्होंने खड़ा किया 180 करोड़ का साम्राज्य, कभी बेचा था 19 रुपये का सामान, पहचाना?

Popular TV Actress: टीवी की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो घर-घर में बेहद पॉपुलर हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन अभिनेत्री हैं?

neha marda

neha marda. image credit- social media

Popular TV Actress: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है और दर्शकों के दिलों पर राज किया है. आज हम आपको छोटे पर्दे की उस गुनमान एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने ना सिर्फ पर्दे पर कामयाबी हासिल की बल्कि अब वो एक बिजनेसवुमेन हैं और उन्होंने करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हसीना हैं?

विज्ञापन

अभिनेत्री नेहा मर्दा

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘बालिका वधू’, ‘डोली अरमानों की’ जैसे शोज से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहा मर्दा हैं, अब बिजनेसवुमन बन गई हैं. नेहा ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. शायद कुछ लोग नहीं जानते होंगे कि कुछ टाइम पहले ही नेहा को बिजनेस बेस्ड रियालिटी शो शार्क टैंक पर भी देखा होगा, जहां वो अपना प्रोडक्ट ‘फिटकू’ बेचने पहुंची थीं.

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के दौरान लिया ब्रेक

बता दें कि नेहा मर्दा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था, लेकिन उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा. ग्लैमर वर्ल्ड से दूर एक्ट्रेस ने अपना नया बिजनेस शुरू किया और धीरे-धीरे उन्होंने करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर दिया. बता दें कि नेहा मर्दा ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने प्रोडक्ट फिटकू की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने 10 रुपये में मिलने वाली फिटकरी को रोल ऑन की तरह बेचना शुरू किया.

टोटल वैल्युएशन 180 करोड़ रुपये

आज इस कंपनी की टोटल वैल्युएशन 180 करोड़ रुपये की है. नेहा ने अपने प्रोडक्ट की शुरुआती कीमत 99 रुपये रखी थी, लेकिन 3 साल के दौरान नेहा ने अपने सामान पर काम किया और इसकी क्वालिटी सुधारी. नेहा ने इस प्रोडक्ट की क्वालिटी पर काम किया और इसकी कीमत में भी भारी इजाफा हुआ.

विज्ञापन

एक्टिंग से पूरी तरह नहीं हुईं दूर

99 रुपये में मिलने वाला फिटकू आज 10 गुना ज्यादा महंगा मिलता है. आज की तारीख में इसकी कीमत 999 रुपये है. नेहा के एक्टिंग करियर की बात करें, तो उन्होंने पूरी तरह से एक्टिंग से दूरी नहीं बनाई है बल्कि उनका कहना है कि अगर उन्हें कोई शानदार रोल मिलता है, तो वो करेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ