हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई मशहूर गायक Oliver Tree की मौत, 32 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया
Oliver Tree Death News: मशहूर अमेरिकी सिंगर Oliver Tree का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया. 32 साल की उमॅ में ब्राजील में हुए भीषण हादसे ने सबको झकझोरकर रख दिया. बता दें कि ओलिवर के साथ साथ 6 और लोग भी मरे हैं.

Oliver Tree अमेरिका के मशहूर सिंगर और रैपर थे. उनका निधन उनके फैंस के लिए किसी बड़े शॉक से कम नहीं है. 14 जून 2026 (रविवार) की सुबह ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हवा में दो हेलीकॉप्टरों की आपस में टक्कर होने से क्रैश की घटना हुई और सिंगर की जान चली गई.
कौन हैं Oliver Tree?
2 / 7Oliver Tree बेहद लोकप्रिय अमेरिकी गायक, गीतकार, संगीत निर्माता, रैपर थे. उनके अनोखे म्यूजिक जॉनर से और इंटरनेट पर उनके अतरंगी अवतार के लिए उन्हें जाना जाता था.
ब्राजील में हुआ हादसा
3 / 7ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हुए एक भीषण मिड-एयर हेलीकॉप्टर क्रैश में 32 वर्ष की उम्र में Oliver Tree की जान चली गई. उनके साथ 6 और लोगों की भी मौत हुई थी.
Oliver Tree का शुरुआती जीवन
4 / 7ओलिवर ट्री निकेल का जन्म 29 जून 1993 को सांता क्रूज़, कैलिफोर्निया में हुआ था. उन्होंने बचपन से ही पियानो और गिटार बजाना सीख लिया था. वे अपने खास 'बाउल हेयरकट' (Bowl Haircut) के लिए जाने जाते थे.
Oliver Tree का करियर
5 / 7Oliver Tree ने 'Tree' नाम से स्वतंत्र संगीत जारी किया. साल 2016 में निर्माता व्हेथन (Whethan) के साथ उनका गाना 'When I'm Down' वायरल होने के बाद वे सुर्खियों में आए और 2017 में उन्होंने अटलांटिक रिकॉर्ड्स के साथ डील साइन की. इसके बाद उनकी नैय्या आगे निकल पड़ी.
ओलिवर के हिट गाने और एल्बम
6 / 7उनका डेब्यू स्टूडियो एल्बम, जो बिलबोर्ड के टॉप रॉक एल्बम चार्ट पर नंबर 1 रहा. इसी एल्बम के डीलक्स एडिशन का गाना 'Life Goes On' उनका सबसे बड़ा ग्लोबल हिट बना. इसके अलावा उन्होंने Cowboy Tears (2022) और Alone in a Crowd (2023) जैसी सफल एल्बम्स दी.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम
7 / 7साल 2020 में उन्होंने बचपन का सपना पूरा करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा किक स्कूटर (4.16 मीटर ऊंचा) बनाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया था. संगीत के अलावा वे एक बेहतरीन फिल्म निर्माता और स्केतबोर्डर भी थे.