मशहूर एक्‍टर की मौत, ज‍िंदा चबा गई शार्क, सर्फिंग स‍िखा रहे थे Pirates of the Caribbean के अभ‍िनेता

Tamayo Perry Passed Away: मशहूर एक्टर के निधन की खबर आई है। एक्टर को शार्क ने कच्चा चबा लिया और उनका निधन हो गया। साथ ही एक्टर के शव से उनका एक हाथ और एक पैर भी गायब दिखा। अब फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

Tamayo Perry Passed Away

Tamayo Perry Passed Away

विज्ञापन

Tamayo Perry Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अब एक मशहूर एक्टर का निधन हो गया है। एक्टर की जान जिस तरह से गई है वो कहानी जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस वक्त पूरी दुनिया में मातम छाया है क्योंकि हादसे का शिकार हुआ एक्टर इंटरनेशनल स्टार है और उसकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। सर्फिंग करते हुए एक्टर की जान गई है। पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन (Pirates of the Caribbean) स्टार Tamayo Perry अब हमारे बीच नहीं रहे।

शार्क ने किया एक्टर पर हमला

49 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। एक्टर गोट आइलैंड के पास सर्फिंग कर रहे थे, जब उनका शव मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब जान गई उस समय एक्टर सर्फिंग करते हुए लहरों के मजे ले रहे थे और सर्फिंग सीखा भी रहे थे। Tamayo Perry कई साल पहले लाइफगार्ड और सर्फ इंस्ट्रक्टर बन गए थे। ऐसे में संडे यानी 23 जून को जब वो सर्फ कर रहे थे तो शार्क ने एक्टर पर हमला कर दिया। कहा जा रहा है कि उनकी बॉडी पर शार्क के काटने के निशान मिले हैं, वो भी एक से ज्यादा बार काटने के निशान।

विज्ञापन

एक्टर का एक हाथ और एक पैर गायब

कहा जा रहा है कि लाइफगार्ड्स ने जेट स्की के जरिए एक्टर Tamayo Perry के शव को किनारे पर लाया। जब उनका शव मिला तो कुछ ऐसा हुआ कि सुनकर फैंस को भी झटका लगेगा। जब एक्टर की डेड बॉडी मिली तो उसमें एक हाथ और एक पैर गायब था। ऐसी अवस्था में एक्टर का शव मिला जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। हो सकता है कि शार्क ने ही ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ एक्टर का एक हाथ और एक पैर खा लिया हो।

विज्ञापन

एक्टर के निधन से छाया मातम 

अब इस हमले के बाद महासागर सुरक्षा कर्मियों ने क्षेत्र में शार्क से संबंधित चेतावनी दे दी है। लेकिन हादसे से Tamayo Perry का निधन हो गया और फैंस इस वक्त गहरे सदमे में हैं। हर कोई इस खबर को सुनकर सन्न रह गया है। सोशल मीडिया पर अब सभी लोग एक्टर के साथ हुए इस हादसे पर शोक जाता रहे हैं। साथ ही उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ