Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक की दूसरी पत्नी का फिसला दिल? पति को छोड़ सपनों में आने लगा कोई और?

Bigg Boss OTT Season 3: कृतिका मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 में सबका अटेंशन ग्रैब कर रही हैं। वहीं, अब उन्होंने शो में कुछ ऐसा कह दिया है जिसे पढ़कर आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी। कृतिका ने रिवील किया है कि कोई है जो उनके सपनों में आ रहा है।

Bigg Boss OTT Season 3

Bigg Boss OTT Season 3

विज्ञापन

Bigg Boss OTT Season 3: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन खूब पसंद किया जा रहा है। इस शो की शुरुआत से ही फैंस एंटरटेन होते नजर आ रहे हैं। इस बार शो में फैंस को खूब मसाला मिल रहा है। प्रीमियर के दिन से ही फैंस का ध्यान घर में आने वाली तिगड़ी पर बना हुआ है। बता दें, यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) अपनी दोनों पत्नियों के साथ बिग बॉस का हिस्सा बन गए हैं और पायल (Payal Malik) और कृतिका (Kritika Malik) के साथ उनकी बॉन्डिंग चर्चा में बनी हुई है। एक आदमी दो पत्नियों के साथ इतना खुश है ये देखकर तो पूरा हिंदुस्तान हैरान है।

पति को छोड़ किसकी तारीफ कर रहीं कृतिका मलिक?

वहीं, अब कुछ लोग तो ऐसे भी कयास लगा रहे हैं कि बिग बॉस के घर में कहीं इन तीनों के रिश्ते में दरार न आ जाए। इसी बीच हाल ही में शो में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बाद इन फैंस का ये दावा सच होता दिखाई दे रहा है। अब अरमान की दूसरी पत्नी यानी कृतिका मलिक ने कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग भी पूछ रहे हैं कि क्या अब वो अरमान को छोड़ किसी और की दीवानी हो गई हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर कृतिका का दिल अब कुछ ही दिनों में अरमान को छोड़ किसके लिए धड़क रहा है? तो जान लेते हैं वो शख्स कौन है।

विज्ञापन

कृतिका के सपनों में हुई किसकी एंट्री?

दरअसल, हालिया एपिसोड में कृतिका ने रिवील किया है कि उन्हें किसी के सपने आ रहे हैं। हुआ ये कि हाल ही में सना सुल्तान का बर्थडे था और ऐसे में कृतिका बिग बॉस से रिक्वेस्ट कर रही थीं कि वो सना सुल्तान के लिए केक भेज दें। ऐसे में वो अपने दिल की बातें करती नजर आईं। बातों-बातों में कृर्तिका ने कहा कि उन्होंने सपनों में बिग बॉस को देखा है। उनके सपने में बिग बॉस 6 फीट लंबे और अट्रैक्टिव इंसान हैं। इतना ही नहीं कृतिका ने तो ये भी कहा कि उन्हें ऐसा महसूस होता है कि बिग बॉस इस सीजन में सबसे करीब उन्हीं के हैं।

विज्ञापन

रणवीर शौरी पर भड़के अरमान

अब उनका ये बयान सुनकर कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि कृतिका मलिक अब बिग बॉस के साथ फ्लर्ट कर रही हैं। कहीं बिग बॉस के बारे में ये सब कृतिका के मुंह से सुनकर उनके पति गुस्सा न हो जाएं। वैसे भी अरमान बिग बॉस में हाल ही में काफी भड़कते हुए दिखाई दिए थे, जब रणवीर शौरी ने कृतिका को मजाक-मजाक में कुछ ज्यादा कह दिया था। इसके बाद रणवीर को अरमान से माफी भी मांगनी पड़ी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ