हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/CA छोड़ इस हसीना ने चुना एक्टिंग का रास्ता, जिससे किया प्यार उसी को बनाया जीवनसाथी; पहचाना कौन?
एंटरटेनमेंट
CA छोड़ इस हसीना ने चुना एक्टिंग का रास्ता, जिससे किया प्यार उसी को बनाया जीवनसाथी; पहचाना कौन?
बॉलीवुड की एक हसीना ऐसी हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में नाम कमाया. वहीं इस हसीना ने सीए की पढ़ाई छोड़ एक्टिंग में अपना नाम बनाया. इस एक्ट्रेस ने जिससे प्यार किया उसी से शादी भी की. चलिए एक्ट्रेस के बारे में डिटेल में बताते हैं.
Birthday Special: बॉलीवुड के कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने दम पर ऑडियंस के दिलों पर राज किया है. इन सितारों ने अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है और बाद में कहीं जाकर इनकी मेहनत रंग लाई. आज ये सितारे फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों में से एक हैं. हालांकि कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो एक्टिंग में आने से पहले किसी और फील्ड में थे, लेकिन उन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए अपने प्रोफेशन को बदल लिया. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जो फिल्मों में आने से पहले CA बनना चाहती थीं. वहीं इस एक्ट्रेस की लव लाइफ भी काफी कमाल रही है. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि पत्रलेखा हैं. चलिए एक्ट्रेस के बारे में डिटेल में जानते हैं.
सीए की छोड़ी पढ़ाई
पत्रलेखा बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से एक हैं जिन्होंने स्ट्रगल करके इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. एक्ट्रेस का जन्म मेघालय के शिलांग में एक बंगाली फैमिली में हुआ था. वहीं एक्ट्रेस के पिता एक चार्टेड अकाउंटेंट थे. उनके पिता चाहते थे कि उनकी बेटी भी उनकी तरह ही सीए की पढ़ाई करें और चार्टेड अकाउंटेंट बन जाए. लेकिन पत्रलेखा का बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का मन था. फिर क्या था सीए की पढ़ाई को छोड़ एक्ट्रेस मुंबई अपना सपना पूरा करने के लिए चली गईं.
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत टीवी विज्ञापनों से की थी. कई सालों तक फिल्म में रोल ढूंढते-ढूंढते फाइनली एक्ट्रेस की मेहनत रंग लाई और उन्हें हंसल मेहता की फिल्म में रोल ऑफर हुआ. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'सिटीलाइट्स' थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ राजकुमार राव भी लीड रोल में दिखाई दिए थे. वहीं इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया और ये केमिस्ट्री ऑफलाइन भी शुरू हो गई.
'सिटीलाइट्स' फिल्म के बाद से पत्रलेखा और राजकुमार राव एक-दूसरे को डेट करने लगे. 7 साल डेट करने के बाद दोनों ने 15 नवंबर साल 2021 में शादी कर ली. अब दोनों एक प्यारी से बेटी के माता-पिता हैं. पत्रलेखा और राजकुमार राव की लव लाइफ काफी इंस्पायरिंग रही है. कई सालों तक उन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया से छुपाकर रखा और इससे उनका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होता चला गया. आज दोनों बॉलीवुड के पावर कपल के नाम से जाने जाते हैं.
Birthday Special: बॉलीवुड के कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने दम पर ऑडियंस के दिलों पर राज किया है. इन सितारों ने अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है और बाद में कहीं जाकर इनकी मेहनत रंग लाई. आज ये सितारे फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों में से एक हैं. हालांकि कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो एक्टिंग में आने से पहले किसी और फील्ड में थे, लेकिन उन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए अपने प्रोफेशन को बदल लिया. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जो फिल्मों में आने से पहले CA बनना चाहती थीं. वहीं इस एक्ट्रेस की लव लाइफ भी काफी कमाल रही है. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि पत्रलेखा हैं. चलिए एक्ट्रेस के बारे में डिटेल में जानते हैं.
सीए की छोड़ी पढ़ाई
पत्रलेखा बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से एक हैं जिन्होंने स्ट्रगल करके इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. एक्ट्रेस का जन्म मेघालय के शिलांग में एक बंगाली फैमिली में हुआ था. वहीं एक्ट्रेस के पिता एक चार्टेड अकाउंटेंट थे. उनके पिता चाहते थे कि उनकी बेटी भी उनकी तरह ही सीए की पढ़ाई करें और चार्टेड अकाउंटेंट बन जाए. लेकिन पत्रलेखा का बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का मन था. फिर क्या था सीए की पढ़ाई को छोड़ एक्ट्रेस मुंबई अपना सपना पूरा करने के लिए चली गईं.
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत टीवी विज्ञापनों से की थी. कई सालों तक फिल्म में रोल ढूंढते-ढूंढते फाइनली एक्ट्रेस की मेहनत रंग लाई और उन्हें हंसल मेहता की फिल्म में रोल ऑफर हुआ. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘सिटीलाइट्स’ थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ राजकुमार राव भी लीड रोल में दिखाई दिए थे. वहीं इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया और ये केमिस्ट्री ऑफलाइन भी शुरू हो गई.
‘सिटीलाइट्स’ फिल्म के बाद से पत्रलेखा और राजकुमार राव एक-दूसरे को डेट करने लगे. 7 साल डेट करने के बाद दोनों ने 15 नवंबर साल 2021 में शादी कर ली. अब दोनों एक प्यारी से बेटी के माता-पिता हैं. पत्रलेखा और राजकुमार राव की लव लाइफ काफी इंस्पायरिंग रही है. कई सालों तक उन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया से छुपाकर रखा और इससे उनका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होता चला गया. आज दोनों बॉलीवुड के पावर कपल के नाम से जाने जाते हैं.