Mardaani 3 OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर दहाड़ने को तैयार 'मर्दानी 3', जानिए कब और कहां देखें

Mardaani 3 OTT Release: रानी मुखर्जी फिल्म ‘मर्दानी 3’ (Mardaani 3) थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. ऐसे में चलिए बताते हैं इसे ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं.

Mardaani 3 OTT Release

थिएटर के बाद अब ओटीटी पर दहाड़ने को तैयार 'मर्दानी 3'

रानी मुखर्जी इन दिनों फिल्म ‘मर्दानी 3’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसमें एक्टर एक बार फिर से शिवानी शिवाजी रॉय बनकर स्क्रीन पर आईं और छा गईं. फैंस ने उनके इस किरदार को फिर से काफी पसंद किया. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा रिस्पांस मिला. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई. इसने 45 करोड़ तक का कलेक्शन किया. ऐसे में अब ये थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. चलिए बताते हैं आप इसे ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

आज फिल्में थिएटर में रिलीज होती हैं उससे पहले उनके डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स की डील हो जाती है. पहले से ही तय कर लिया जाता है कि फिल्म को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है. ऐसा ही रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ के साथ हुआ है. फिल्म के डिजिटल राइट्स पहले ही बिक चुके हैं और ये भी तय हो चुका है कि फिल्म को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है.

विज्ञापन

कब और कहां देख सकते हैं ‘मर्दानी 3’?

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की बात की जाए तो इसे नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा, इतना ही नहीं, ‘मर्दानी 3’ फिल्म की ओटीटी रिलीज का समय पहले ही बता दिया गया था. फिल्म को 27 मार्च, 2026 को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ऐसे में अभी दर्शकों को फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए और भी इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

क्या है ‘मर्दानी 3’ की कहानी?

बहरहाल, अगर फिल्म ‘मर्दानी 3’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें बैगर माफियाओं का मुद्दा दिखाया गया है, जो गरीब बच्चों के अंगों की तस्करी करते हैं. फिल्म के जरिए एक बार फिर से शिवानी शिवाजी राव बनकर रानी दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आती हैं. उन्हें इस रोल में एक बार फिर से लोग पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

गौरतलब है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कमाई की है. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ