---विज्ञापन---

Parineeti Chopra से Kiara Advani तक, इन 5 सेलेब्स ने यूनिक अंदाज में प्रेग्नेंसी की अनाउंस

Parineeti Chopra Pregnancy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के साथ पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी का एलान किया है। एक्ट्रेस ने यूनिक अंदाज में ये अनाउंसमेंट की है। चलिए आपको उन सेलेब्स के बारे में भी बताते हैं जो यूनिक स्टाइल में गुड न्यूज सुना चुके हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Parineeti Chopra Pregnancy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर क्यूट पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। शादी के 2 साल बाद एक्ट्रेस ने पति राघव चड्ढा के साथ मिलकर फैंस को खुशखबरी सुनाई है। परिणीति ने जिस यूनिक स्टाइल में अपनी प्रेग्नेंसी को अनाउंस किया वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस परिणीति और राघव चड्ढा को खूब बधाईयां दे रहे हैं। परिणीति की तरह ही यूनिक स्टाइल में और भी बॉलीवुड की हसीनाएं अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर चुकी हैं। चलिए जानते हैं किसने किस तरीके से फैंस को खुशखबरी सुनाई थी?

यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra-Raghav Chadha ने सुनाई खुशखबरी, कपल के घर जल्द गूंजेगी किलकारी

---खबर नीचे जारी है---

परिणीति चोपड़ा

परिणीति ने इंस्टा पर एक केक की फोटो शेयर की, जिस पर नन्हें पैर बने थे। साथ ही केक पर ‘1+1=3’ भी लिखा। फोटो शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारा छोटा सा यूनिवर्स अपने रास्ते में है।’ कपल की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने जून 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। पति रणबीर कपूर के साथ आलिया ने भी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने का यूनिक स्टाइल अपनाया था। एक्ट्रेस ने रणबीर के साथ हॉस्पिटल बैड से एक फोटो शेयर की थी, जिसके बैकग्राउंड में अल्ट्रासाउंड मॉनिटर स्क्रीन दिखाई दे रही थी। एक्ट्रेस ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था, ‘हमारा बच्चा… जल्द आ रहा है।’

---खबर नीचे जारी है---

वरुण धवन-नताशा दलाल

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने भी क्यूट अंदाज में फैंस को गुड न्यूज सुनाई थी। कपल ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें नताशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। फोटो में वरुण नताशा के बेबी बंप पर किस करते नजर आ रहे थे। वहीं इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘हम प्रेग्नेंट हैं। आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।’ फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका और रणवीर सिंह ने भी फैंस को ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए ही दी थी। कपल ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें ब्लू और पिंक कलर के बेबी के छोटे-छोटे आउटफिट्स, शूज और खिलौने दिखाई दे रहे थे। वहीं इस फोटो के बीच में बच्चे का डिलीवरी महीना ‘सितंबर 2024’ लिखा था।

---खबर नीचे जारी है---

कियारा आडवाणी

कियारा ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर गुड न्यूज सुनाई थी। कपल ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें दोनों ने हाथों में छोटे बच्चे के मोजे पकड़े हुए थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार जल्द आ रहा है।’ फैंस को कपल का ये अंदाज काफी पसंद आया था। 

यह भी पढ़ें: Kiara Advani-Sidharth Malhotra के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, कपल ने सुनाई गुड न्यूज

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 25, 2025 03:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola