क्या पोस्टपोन हुई The Paradise, नानी की फिल्म के मेकर्स ने अटकलों पर लगाया विराम, जानें कब रिलीज होगी मूवी?

The Paradise Release Date: साउथ अभिनेता नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को कब रिलीज किया जाएगा?

The Paradise

फिल्म ‘द पैराडाइज’ की रिलीज डेट. image credit- THE PARADISE X

विज्ञापन

The Paradise Release Date: साउथ अभिनेता नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कहा जा रहा था कि ये फिल्म फिर से पोस्टपोन हो सकती है, लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. साथ ही फिल्म के पोस्टर्स भी शेयर किए हैं. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी?

फिल्म ‘द पैराडाइज’ कब होगी रिलीज?

फिल्म ‘द पैराडाइज’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट रिवील करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे एक्स पर पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि फिल्म 24 सितंबर 2026 को रिलीज की जा रही है. इस फिल्म को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के लिए लोगों में अलग ही लेवल की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

फिल्म के पोस्टर भी रिलीज

इसके अलावा फिल्म के मेकर्स ने इसके पोस्टर भी रिलीज किए हैं. फिल्म ‘द पैराडाइज’ के जारी किये गए पोस्टर में नानी जदल के अवतार में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के पोस्टर में नानी के कंधों पर राइफल नजर आ रही है. साथ ही पीछे से धुएं और शोलों के बीच वो खड़े नजर आ रहे हैं.

आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे नानी

फिल्म के पोस्टर में नानी काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरे पोस्टर में नानी बीच में बैठे हुए हैं और उनके आस-पास बच्चे और डॉग्स बैठे हुए हैं. बैकग्राउंड से ये किसी गांव का सेट लग रहा है. इसके अलावा भी मेकर्स ने फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए हैं, जो बेहद धमाकेदार और शानदार हैं.

फिल्म का गाना ‘येशा नागुला’ भी रिलीज

वहीं, अगर फिल्म ‘द पैराडाइज’ की बात करें तो ये फिल्म साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म है. फिल्म में नानी का किरदार काफी दमदार दिखाया गया है. साथ ही इसमें एक्शन, ड्रामा और थ्रिल सबकुछ देखने को मिलेगा. गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म का गाना ‘येशा नागुला’ भी मेकर्स ने रिलीज किया था, जो फैंस को बेहद पसंद आया था.

विज्ञापन

आठ भाषाओं में रिलीज होगी मूवी

फिल्म के इस गाने में कीर्ति सुरेश और नानी डांस कर रहे हैं और लोगों ने इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाया था. इसके अलावा फिल्म के बारे में आपको बता देते हैं कि ये फिल्म श्रीकांत ओडेला की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म है. इसे एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में रिलीज की जाएगी. फिल्म में कई कमाल के स्टार्स देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ