आशा भोसले की आवाज का दुनिया में बजा डंका, हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी गाए यादगार गीत

Asha Bhosle Birth Anniversary: दिवंगत सिंगर आशा भोसले 20 से ज्यादा भाषाओं में गाना गाकर ऑडियंस का दिल जीत चुकी थीं. सिंगर ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब नाम कमाया और ये ही वजह है कि आज उन्हें दिग्गज के रूप में याद किया जाता है.

Asha Bhosle Birth Anniversary

(Pic Credit- Instagram/News24) आशा भोसले ने 20 भाषाओं में गाया गाना

Asha Bhosle Birth Anniversary: दिवंगत दिग्गज सिंगर आशा भोसले फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम रही हैं जिनकी आवाज दुनियाभर में फेमस है. भले ही वो आज हमारे बीच ना रही हों लेकिन उनकी आवाज आज भी ऑडियंस के दिलों में जिंदा है. 20 से ज्यादा भाषाओं में गाना गाकर आशा भोसले ने ऑडियंस के दिलों पर सदियों तक राज किया है. 12 अप्रैल 2026 में जब आशा भोसले के निधन की खबर सामने आई तो मानों हर किसी की आंखें नम हो गईं. 92 साल की उम्र में आशा भोसले ने आखिरी सांस लीं. वहीं आज सिंगर की डेथ एनिवर्सरी है और आज हम आपको आशा भोसले के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं. हिंदी के साथ-साथ सिंगर 20 भाषाओं में गाने गा चुकी हैं और देश के साथ-साथ दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं.

विज्ञापन

10 साल की उम्र में शुरू किया करियर

आशा भोसले ने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के नक्शेकदम पर चलते हुए कम उम्र में ही सिंगिंग में करियर बना लिया था. महज 10 साल की उम्र में आशा भोसले ने गाना शुरू कर दिया था. उनका पहला गाना साल 1943 में आई मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ का ‘चल चलाचल नाव वाला’ था. इस गाने में उनकी आवाज को काफी पसंद किया गया और उन्होंने हिंदी सिनेमा की तरफ रुख किया. साल 1948 में आई हिंदी फिल्म ‘चुनरिया’ से उन्होंने अपना हिंदी डेब्यू किया. इस फिल्म में सिंगर ने ‘सावन आया’ गाना गाया था. जिसके बाद वो चर्चाओं में आ गई थीं.

विज्ञापन

इन भाषाओं में गाया गाना

अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर की तरह ही आशा भोसले भी हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर के रूप में उभरकर सामने आईं. उन्होंने अपने करियर में 12 हजार गाने गाए. वहीं आशा भोसले की आवाज देश तक ही सीमित नहीं रही. उन्होंने और भी भाषाओं में गाना गाया. इनमें रूसी और नेपाली जैसी भाषाएं भी शामिल हैं. रूसी और नेपाली में गाना गाकर आशा भोसले एक इंटरनेशनल सिंगर बनकर उभरीं. वहीं भारत में भी आशा भोसले कई भाषाओं में अपनी सिंगिंग का जलवा बिखेर चुकी थीं. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, अंग्रेजी और मलयालम जैसी कई भाषाओं में गाना गया.

विज्ञापन

हर जॉनर में माहिर थीं आशा भोसले

आशा भोसले के सभी गाने ऑडियंस की नजरों में आइकॉनिक साबित हुए. चाहे चुलबुली आवाज में गाना हो या फिर दर्द भरी गजलें गाना हो , सिंगर ने हर जॉनर के गानों से अपने फैंस के दिलों में जगह बनाई थी. ये ही वजह है कि आज वो भले ही इस दुनिया में ना रही हों लेकिन उनके गानों को आज भी सुना जाता है. फिल्म इंडस्ट्री में भी आशा भोसले के गानों को हर किसी ने खूब पसंद किया. एक समय था जब आशा भोसले का हर गाना आइकॉनिक बनकर उभरता था. ये ही वजह है कि आज उन्हें एक दिग्गज के रूप में याद किया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ