---विज्ञापन---

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे-माही विज से अकेले भिड़ीं अरिश्फा खान, तेवर देख दंग रह गए कंटेस्टेंट्स!

'बिग बॉस 20' पहले ही दिन से चर्चाओं में बना हुआ है. शो में पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला. वहीं सोशल मीडिया पर भी कुछ कंटेस्टेंट्स चर्चाओं में बने हुए हैं. चलिए जानते हैं आखिर शो के लेटेस्ट प्रोमो में क्या देखने को मिला.

---विज्ञापन---

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. पहले ही दिन शो में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर भी ये कंटेस्टेंट्स चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें शो के कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला. शो की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट अरिश्फा खान भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज से अकेले ही भिड़ गईं. अरिश्फा खान का ये रूप देखकर बाकी के कंटेस्टेंट्स भी दंग रह गए. सोशल मीडिया पर अरिश्फा खान के खूब चर्चे हो रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

लेटेस्ट प्रोमो हुआ वायरल

दरअसल लेटेस्ट प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के लिविंग एरिया में साथ बैठे हुए हैं. इस दौरान अरिश्फा खान आम्रपाली दुबे की तरफ इशारा करते हुए बोलती हैं कि इन्हें लगता है कि मैं बच्ची हूं. इसके बाद अरिश्फा कहती हैं, ‘आप मुझे बच्ची समझती हैं लेकिन आपसे ज्यादा मेरा दिमाग शार्प होगा.’ वहीं अरिश्फा को जवाब देते हुए आम्रपाली दुबे बोलती हैं, ‘हां कट रही है रील कट रही है.’ इस पर अरिश्फा बोलती हैं कि मुझे रील कटवाने की जरूरत नहीं है, मेरी रील यूं ही कटती हैं. जिसके बाद ये लड़ाई गंभीर रूप ले लेती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कौन हैं रोहेद खान? ‘बिग बॉस 20’ में की धमाकेदार एंट्री, जानें उनके बारे में सबकुछ

शो में मचा घमासान

वहीं इसके अरिश्फा जोर-जोर से चिल्लाते हुए बोलती हैं, ‘हिपोक्रेट लोग हैं.’ अरिश्फा का ये बयान सुनकर माही विज भी लड़ाई के बीच में कूद पड़ती हैं और वो अरिश्फा को बोलती हैं कि कोई हिपोक्रेट नहीं है. इस पर अरिश्फा बोलती हैं कि मैंने आपको नहीं बोला. जिस पर माही विज जवाब देते हुए कहती हैं, ‘तुम लोग क्या होता है.’ वहीं माही विज के साथ-साथ आम्रपाली दुबे भी बीच में कूद पड़ती हैं और अरिश्फा खान को बोलती हैं कि घर के संस्कार की बातें मत करो. जिस पर अरिश्फा कहती हैं कि आपने पहले गालियां दी हैं. अरिश्फा की माही विज और आम्रपाली दुबे के साथ लड़ाई देख बाकी के घरवाले भी दंग रह जाते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं Kushal Tanwar, जिन्होंने Bigg Boss 20 में की एंट्री, पहले भी रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं Gullu

शो के कंटेस्टेंट्स

बता दें का ये लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. 23 साल की अरिश्फा खान पहले ही दिन शो में उभरकर आई हैं. सोशल मीडिया पर भी अरिश्फा के खूब चर्चे हो रहे हैं. इसके साथ ही माही विज के गेम को भी ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. माही विज ने भी पहले ही दिन से अपना गेम शुरू कर दिया है. शो में अभी तक 16 कंटेस्टेंट्स ही नजर आ रहे हैं. इनमें मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, आम्रपाली दुबे, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, ऋति तिवारी, ईशा रिखी, काजी तौकीर, आसिफ खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, लव गिल, अमन गांधी, उदिति सिंह, अरिशफा खान, हर्ष माचरे उर्फ युंग डीएसए और रोहेद खान जैसे सितारे शामिल हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 08, 2026 08:12 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola