Box Office Collection: 32वें दिन भी नहीं रुकी 'हनुमान अंश' की रफ्तार, 13वें दिन कैसा रहा 'टॉक्सिक' का हाल?

Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ यश की ‘टॉक्सिक’ पर भारी पड़ गई है. ‘टॉक्सिक’ फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. वहीं ‘हनुमान अंश’ ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.

hanuman ansh Vs toxic box office collection

(Pic credit- Instagram) 'हनुमान अंश' और 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. लगातार करोड़ों की कमाई कर फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. वहीं दूसरी ओर यश की ‘टॉक्सिक’ की कमाई करोड़ों से लाखों पर आ गई है. 13वें दिन में ही फिल्म की कमाई का ग्राफ इतना गिर गया है कि ये फिल्म लाखों में सिमटकर रह गई है. हालांकि वीकेंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की थी, लेकिन वीकेंड के बाद से ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘हनुमान अंश’ ने 32वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि 31वें दिन फिल्म ने 22.75 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन 32वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. 32वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 36% रही. वहीं फिल्म के शोज की बात करें तो 32वें दिन फिल्म के शोज 7,343 रहे. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में फिल्म ने अब तक 131.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 155.65 करोड़ है.

विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ की कमाई

वहीं दूसरी यश की ‘टॉक्सिक’ की कमाई करोड़ों से नीचे गिरकर लाखों पर आ गई है. 13वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 66 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 17.2% रही. वहीं शोज की बात करें तो 13वें दिन ‘टॉक्सिक’ के 1,354 शोज रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 246.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 294.09 करोड़ रहा. इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 337.39 करोड़ की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

फिल्मों की स्टारकास्ट

कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ यश की ‘टॉक्सिक’ पर भारी पड़ गई है. वहीं ‘टॉक्सिक’ के मुकाबले ‘हनुमान अंश’ को फैंस सिनेमाघरों में ज्यादा देखना पसंद कर रहे हैं. फिल्म में शोभिनव सत्या की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है. इसके साथ ही फिल्म में पूर्णिमा तिवारी और चंदन के आनंद भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं ‘टॉक्सिक’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा लीड रोल में नजर आए हैं. इन सभी सितारों ने कमाल के एक्शन सीन्स किए हैं, लेकिन इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ