---विज्ञापन---

Nora Fatehi की बढ़ी मुश्किलें, आखिर ऐसा क्या हुआ? जो हो गया 3 करोड़ का मानहानि केस

Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक नोरा की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

---विज्ञापन---

Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. कभी अपने डांस तो कभी फिल्म को लेकर नोरा चर्चा में आ जाती है. हालांकि, इस बार नोरा के लाइमलाइट में आने की वजह कोई फिल्म या फिर उनका डांस नहीं है बल्कि नोरा कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला?

नोरा पर मानहानि का केस

दरअसल, नोरा पर एक एविएशन कंपनी ने 3 करोड़ रुपये का सिविल मानहानि केस दायर किया है. जी हां, कंपनी का आरोप है कि एक चार्टर्ड विमान को लेकर सोशल मीडिया पर की गई नोरा के कमेंट से उसकी रेप्युटेशन और बिजनेस को भारी नुकसान पहुंचा है.

---विज्ञापन---

पिछले साल का है मामला

रिपोर्ट्स के अनुसार, ये मामला बीते साल का है. पिछले साल दिसंबर के महीने में ये मामला हुआ था. नोरा फतेही ने मुंबई से जयपुर की यात्रा के दौरान सेसना सिटेशन सीजे2 (Cessna Citation CJ2) प्लेन के अंदर वीडियो बनाए थे. फिर उन्होंने इन्हें बाद में सोशल मीडिया पर शेयर भी किया.

कंपनी का भारी नुकसान होने का दावा

कंपनी के मुताबिक, इन वीडियोज में नोरा ने विमान को ‘मिनिएचर’, ‘टॉय’ और ‘लेगो एयरप्लेन’ (Lego airplane) जैसे शब्दों से संबोधित किया था. ड्यून्स एविएशन (Dunes Aviation) का आरोप है कि नोरा के ये कमेंट अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना थे, जिससे कंपनी का भारी नुकसान हुआ है.

---विज्ञापन---

बुकिंग में 15 से 20 प्रतिशत तक गिरावट

कंपनी ने दावा किया है कि नोरा के सोशल मीडिया पर 4.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इसलिए उनके इस बयान का असर बहुत गहरा हुआ है. कंपनी का कहना है कि ऐसे कमेंट के बाद उनकी बुकिंग में 15 से 20 प्रतिशत तक गिरावट आई है. साथ ही कैंसिलेशन भी बढ़े हैं. कंपनी ने ये भी दावा किया है कि नोरा के इस तरह की बातें बोलने की वजह से उनके रेप्युटेशन, गुडविल और बिजनेस एक्टिविटी को भी नुकसान पहुंचा है.

नोरा के कमेंट पर आपत्ति

इतना ही नहीं बल्कि ड्यून्स एविएशन ने नोरा के कमेंट पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जिस विमान को लेकर सवाल उठाए गए, वो यात्रा के लिए मानक और उचित आकार का था. कंपनी के अनुसार विमान DGCA-certified और airworthy था और वैध NSOP के तहत संचालित किया जा रहा था.

---विज्ञापन---

कंपनी की मांग

अब कंपनी ने मानहानि के मामले में नोरा फतेही से 3 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की है. इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा अदालत से सोशल मीडिया पर मौजूद उन पोस्ट और कंटेंट को हटाने का आदेश देने की मांग भी की है, जिनमें विमान को लेकर की गई कथित टिप्पणियां शामिल हैं. साथ ही कंपनी ने नोरा से सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने की मांग भी की है.

यह भी पढ़ें- Fauzi के सेट पर Rajesh Sharma के साथ क्या हुआ था?

---विज्ञापन---

First published on: Sep 08, 2026 12:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola