Throwback Story: बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जो रिलीज होने के बाद आइकॉनिक बन गईं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसे बनने में 11 साल लग गए थे और जब ये फिल्म रिलीज हुई तो ये आइकॉनिक बन गई. वहीं फिल्म के रिलीज होते ही गाने भी चर्चाओं में छा गए थे और इन गानों को गली-नुक्कड़ पर भी सुना जाता था. ये ही वजह है कि फिल्म के गाने आज भी लोगों के फेवरेट हैं और अपनी प्ले लिस्ट से ऑडियंस इन गानों को रिमूव नहीं कर सकी है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि ‘दिल है तुम्हारा’ फिल्म है. इस फिल्म के गानों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था और ये गाने आइकॉनिक बन गए थे. चलिए फिल्म से जुड़ा किस्सा सुनाते हैं.
पहले इस नाम से रिलीज होती फिल्म
साल 2002 में रिलीज हुई प्रीति जिंटा और अर्जुन रामपाल की ये फिल्म साल 1991 में रिलीज होने जा रही थी. उस दौरान फिल्म का नाम ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ रखा गया था. वहीं फिल्म में सलमान खान और मीनाक्षी शेषाद्रि की जोड़ी देखने को मिलने वाली थी. दरअसल राजकुमार संतोषी ने पहले इस फिल्म को सलमान खान और मीनाक्षी शेषाद्री के साथ बनाने का प्लान किया था. लेकिन इन दोनों सितारों के साथ ये फिल्म बन नहीं सकी. वहीं सलमान खान से भी पहले इस फिल्म को ऋषि कपूर को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था.
यह भी पढ़ें: आशा भोसले की आवाज का दुनिया में बजा डंका, हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी गाए यादगार गीत
फिल्म के गाने बने आइकॉनिक
11 साल तक ये फिल्म अटकी ही रही और बाद में इस फिल्म में प्रीति जिंटा, अर्जुन रामपाल, महिमा चौधरी और जिमी शेरगिल के साथ बनाया गया. जैसे ही ये फिल्म रिलीज हुई वैसे ही इस फिल्म के गाने तेजी से चर्चाओं में आ गए थे. ‘दिल लगा लिया’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘कसम खाके कहो’ और ‘ओ साहिबा ओ साहिबा’ जैसे इन गानों का अलग ही क्रेज देखने को मिला. घर-घर में इन गानों को ऑडियंस ने खूब सुना और ये उस दौर के आइकॉनिक गाने बन गए. वहीं आज भी ये गाने ऑडियंस में काफी पॉपुलर हैं. इन गानों को अलका याग्निक, कुमार सानू और उदित नारायण ने गाया था.
यह भी पढ़ें: 72 साल में पहली बार दिल्ली से बाहर होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह, जानें कब और कहां होगा आयोजन
फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें इस फिल्म के गानों के साथ-साथ फिल्म की कहानी को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. फिल्म में प्रिति जिंटा और अर्जुन रामपाल की जोड़ी पर फैंस फिदा हो गए थे. वहीं प्रीति जिंटा के साथ-साथ अर्जुन रामपाल की केमिस्ट्री महिमा चौधरी के साथ भी दिखाई दी थी. वहीं प्रीति जिंटा की जोड़ी अर्जुन रामपाल के साथ-साथ जिमी शेरगिल के साथ भी देखने को मिली थी. इन सभी सितारों के साथ-साथ फिल्म में रेखा भी लीड रोल में नजर आई थीं. सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया था.