'मेरे खर्चे हैं और मुझे पैसों की जरूरत…', 'आशिकी' बॉय राहुल रॉय का छलका दर्द, क्या बोले एक्टर?

Rahul Roy: ‘आशिकी’ फेम अभिनेता राहुल रॉय एक बार फिर से खुद को खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति और शादी समारोहों में परफॉर्म करने पर भी बात की है.

Rahul roy

राहुल रॉय का छलका दर्द. image credit- rahul instagram

विज्ञापन

Rahul Roy: हिंदी सिनेमा के बहुत सारे ऐसे कलाकार हैं, जो अपनी लाइफ में कई तरह की परेशानियों का सामना करते हैं. कुछ स्टार्स को बेहद सफलता मिलती है, लेकिन फिर भी वो मुश्किलों से घिर जाते हैं. इन दिनों राहुल रॉय का भी ऐसा ही हाल है. ‘आशिकी’ फेम अभिनेता राहुल रॉय एक बार फिर से खुद को खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति और शादी समारोहों में परफॉर्म करने पर भी बात की है. आइए जानते हैं कि आखिर राहुल ने क्या कहा है?

क्या बोले राहुल रॉय?

अपनी लाइफ पर बात करते हुए राहुल ने कहा कि मेरे खर्चे हैं और मुझे पैसों की जरूरत है. साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद काम मिलना मुश्किल था. राहुल ने कहा कि पांच साल बीत गए और चीजें चल रही हैं. इसके लिए मैं जो कर सकता था, करता रहा. राहुल ने कहा कि कभी-कभी शादियों में डांस करके 2 लाख या 4 लाख रुपये कमा लेता हूं.

विज्ञापन

ट्रोलर्स को भी दिया जवाब

इसके आगे राहुल ने ट्रोलर्स पर भी बात की. राहुल ने कहा कि जो लोग मुझे ट्रोल करते हैं, उन्हें नहीं पता कि ये मेहनत है और मुझे अपनी रोजी-रोटी भी कमानी है. अभिनेता ने कहा कि बीते पांच साल लगभग ब्रेक की तरह रहे हैं क्योंकि उनकी रिकवरी चल रही थी और अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो मैं बहुत ज्यादा काम कर चुका होता, लेकिन अब मुझे कुछ काम मिल रहा है.

काम पर वापसी कर रहे राहुल

राहुल ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा करना चाहता हूं. इसके अलावा राहुल ने सेट पर लौटने को लेकर कहा कि कैमरे का सामना करके और सेट पर वापस आकर मुझे खुशी हुई है. राहुल ने कहा कि मैं उन लोगों का बहुत आभारी हूं, जो मुझ पर भरोसा कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने अपनी आर्थिक जिम्मेदारियों पर भी बात की है.

आर्थिक रूप से दोबारा शुरुआत की- राहुल

राहुल ने अपनी आर्थिक जिम्मेदारियों पर बात करते हुए कहा है कि इनमें उनके भाई से जुड़ा लंबे समय से चल रहा कानूनी मामला और करीब 30 लाख रुपये की रकम शामिल है. उन्होंने कहा कि तलाक के दौरान अपनी संपत्तियां पत्नी को ट्रांसफर करने के बाद उन्हें आर्थिक रूप से दोबारा शुरुआत करनी पड़ी, जो उनके लिए आसान नहीं है.

विज्ञापन

2020 में हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

गौरतलब है कि साल 2020 में राहुल को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उनकी जिंदगी और काम दोनों पर गहरा असर पड़ा. लंबे समय तक रिकवरी के बाद अब एक्टर कैमरे के सामने वापसी कर रहे हैं. अब 37 साल के फिल्मी सफर के बाद एक्टर एक बार फिर ज्यादा से ज्यादा काम करने की उम्मीद कर रहे हैं और धीरे-धीरे मुश्किलों को कम करना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ