कौन हैं समय रैना को रोस्ट करने वालीं सुरभि वंजारा? इमरान हाशमी संग भी कर चुकी हैं स्क्रीन शेयर

Surabhi Vanzara Roasts Samay Raina: समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में आई कंटेस्टेंट सुरभि वंजारा काफी फेमस हो रही हैं. सोशल मीडिया पर सुरभि के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं अब यूजर्स जानना चाहते हैं कि आखिर सुरभि वंजारा कौन हैं.

surabhi vanzara roasts samay raina

(Pic Credit- Instagram) सुरभि वंजारा ने समय रैना को किया रोस्ट

Surabhi Vanzara Roasts Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना का रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है. नेटफ्लिक्स पर अभी तक इस शो के 7 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में राखी सावंत और अशनीर ग्रोवर शो में जज के पैनल में नजर आए. समय रैना के शो का ये लेटेस्ट एपिसोड काफी वायरल हो रहा है. इस शो के जज पैनल के साथ-साथ शो के कंटेस्टेंट्स भी चर्चाओं में आ गए हैं. शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आईं सुरभि वंजारा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. सुरभि ने इस एपिसोड में समय रैना को ही रोस्ट कर दिया, जिसके बाद वो चर्चाओं का विषय बन गईं. वहीं अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सुरभि वंजारा कौन हैं.

विज्ञापन

समय रैना के शो में आईं सुरभि वंजारा

समय रैना के शो से चर्चाओं में आईं सुरभि वंजारा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. शो में भले ही सुरभि वंजारा कंटेस्टेंट बनकर नजर आई हों लेकिन वो एक भारतीय एक्ट्रेस हैं. हालांकि समय रैना के शो में सुरभि वंजारा ने अपनी पहचान ऑडियंस के सामने कॉमेडियन के तौर पर ही रखी. सुरभि ने ना तो समय रैना और ना ही ऑडियंस को बताया कि वो एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं. वहीं जब समय रैना के शो से सुरभि का वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें पहचान लिया और उनकी इमेज एक्ट्रेस के रूप में सबके सामने आई.

विज्ञापन

कौन हैं सुरभि वंजारा?

दरअसल सुरभि वंजारा टीवी सीरियल्स से लेकर फिल्मों तक में नजर आ चुकी हैं. सुरभि वंजारा टीवी के फेमस शोज ‘कुबूल है’, ‘जस्सी जैसा कोई नहीं’ और ‘हिटलर दीदी’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. वहीं इनके साथ-साथ सुरभि इमरान हाशमी की ‘मर्डर’ में भी नजर आई थीं. इस फिल्म में सुरभि के किरदार को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. बता दें इस फिल्म में सुरभि वंजारा और इमरान हाशमी के साथ-साथ मल्लिका शेरावत भी नजर आई थीं. वहीं लंबे समय से सुरभि फिल्मों और टीवी की दुनिया से गायब हैं. वहीं अब एक्ट्रेस एक फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं.

विज्ञापन

समय रैना को किया रोस्ट

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में सुरभि एक स्टैंड-अप कॉमेडियन बनकर नजर आईं. इस दौरान उन्होंने समय रैना को भी रोस्ट किया. वहीं सुरभि के इस अंदाज को फैंस ने खूब पसंद भी किया. इस शो में जज बनकर आईं राखी सावंत भी सुरभि वंजारा की फैन हो गईं और उन्होंने उनकी कॉमेडी स्किल्स को पसंद भी किया. हालांकि शो के जज भी सुरभि को नहीं पहचान पाए कि वो एक एक्ट्रेस हैं. सोशल मीडिया पर अब सुरभि वंजारा एक बार फिर उभरकर सामने आई हैं और ऑडियंस उनके काम की सराहना कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ