India’s Got Latent 2 Episode 1 Views: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन को लेकर आ चुके हैं. जी हां, बीते दिन यानी 20 जून को शो का पहला एपिसोड रिलीज किया गया. शो के पहले एपिसोड ने यूट्यूब पर आते ही बवाल काट दिया और अभी इसकी रिलीज को 24 घंटे भी नहीं हुए हैं, लेकिन इसे मोटी संख्या में व्यूज मिले हैं. आइए जानते हैं कि शो के पहले एपिसोड को कितने व्यूज मिल चुके हैं?
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का पहला एपिसोड
समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड की बात करें तो यूट्यूब पर शो का पहला एपिसोड रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर छा गया है. समय रैना के शो को इस बार शो सिर्फ यूट्यूब ही नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम किया गया है. शो में इस बार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट के तौर पर आईं हैं.
13 घंटे में मिले इतने व्यूज
वहीं, समय रैना के मजेदार रोस्ट, कंटेस्टेंट्स के शानदार टैलेंट और भावुक पल दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. इस बीच अगर व्यूज की बात करें तो खबर लिखे जाने तक इस शो को रिलीज हुए 13 घंटे हो चुके हैं और 13 घंटों में इसे 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जो अपने आपमें बड़ी बात है. शो के पहले एपिसोड को लोगों ने खूब प्यार दिया है.
आलिया भट्ट आईं नजर
शो के पहले एपिसोड में दिखाया गया कि आलिया भट्ट हंसते हुए कहती हैं कि उन्हें इस शो में आकर बहुत पछतावा हो रहा है, लेकिन इसके जवाब में समय कहते हैं कि उन्हें भी आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ देखने के बाद कुछ ऐसा ही फील हुआ था. इतना ही नहीं बल्कि हद तो तब हुई जब समय ने कहा कि आलिया के सामने इसलिए नर्वस हैं क्योंकि वह उनके पति रणबीर कपूर के बहुत बड़े फैन हैं.
पहले जैसा ही है शो का फॉर्मेट
साथ ही अगर शो की बात करें तो दूसरे सीजन में भी शो का फॉर्मेट वैसा ही है, जैसा पहले था. कंटेस्टेंट्स मंच पर आते हैं और अपना टैलेंट दिखाते हैं, फिर पैनल उन्हें मार्क्स देता है. सबसे ज्यादा मार्कस पाने वाला विजेता बनता है, लेकिन इस बार शो में भाषा में काफी हद तक सुधार है यानी साफ-सुथरी रखी गई है.
यह भी पढ़ें- रेखा से लेकर सलमान खान तक… AKP के 25 साल पूरे, जश्न में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स, देखें तस्वीरें
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
2 days ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
3 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
5 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines