sanju samson abhishek sharma

IND vs WI 3rd T20I: फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, इंदौर की पाटा पिच दे रही हाई-स्कोरिंग मुकाबले के संकेत

IND vs WI 3rd T20I Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20I मैच में 500 से अधिक रन बने थे. कुछ ऐसा ही इंदौर में होने वाले तीसरे मैच में भी हो सकता है. आइए होल्कर स्टेडियम की पिच और औसत स्कोर पर एक नजर डालते हैं.

IND vs WI 3rd T20I Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच पिछला मैच रांची में खेला गया था. इस मुकाबले में चौके-छक्कों की जमकर बारिश हुई और कुल 500 से अधिक रन बने. दरअसल, टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों का टारगेट दिया. जवाब में वेस्टइंडीज टीम ने 18.3 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करके ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली. यह वेस्टइंडीज के T20I इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज रहा. अब इंदौर में होने वाले मैच में भी 500 से अधिक रन बन सकते हैं.

विज्ञापन

इंदौर की पाटा पिच पर बल्लेबाजों को मिलेगा सपोर्ट

इंदौर के होल्कर स्टेडियम की बाउंड्री छोटी है, जिस वजह से चौके-छक्के लगाना आसान होता है. इसके अलावा होल्कर स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को सपोर्ट मिलता है. इसी वजह से अमूमन बड़ा स्कोर बनता है. बता दें कि इंदौर में अब तक 4 T20I मैच हो चुके हैं, जिनमें से तीन भारत ने जीते हैं. इस मैदान पर औसत स्कोर 200 रन है, जो दर्शाता है कि बल्लेबाजी टीम के लिए यहां रन बनाना कितना आसान रहता है. भारत और वेस्टइंडीज के पास खतरनाक बल्लेबाजी लाइन-अप है. इसी वजह से दोनों टीमें मिलकर 500 से ज्यादा रन बना देती हैं, तो इसमें हैरानी नहीं होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ