रेखा से लेकर सलमान खान तक... AKP के 25 साल पूरे, जश्न में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स, देखें तस्वीरें
Aamir Khan Productions: आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस को 25 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर आमिर खान ने मुंबई में एक इवेंट रखा था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने शिरकत की. इस इवेंट में सलमान खान, जूही चावला, काजोल और आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्मों से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए. सोशल मीडिया पर सितारों की फोटोज अब वायरल हो रही है.

आमिर खान की तारीफ
2 / 7आमिर खान के प्रोक्डशन हाउस के 25 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके के जश्न और इवेंट में जैकी श्रॉफ, काजोल, जूही चावला जैसे सेलेब्स पहुंचे थे. इस दौरान सभी ने आमिर के हुनर, अभिनय की खूब तारीफ की. साथ ही सेलेब्स की फोटो भी सामने आई है.
किरण राव
3 / 7इस खास मौके पर आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव भी पहुंची थी. किरण राव हमेशा अपने एक्स हसबैंड का सपोर्ट करती नजर आती हैं और उनकी सराहना करती हैं.
करीना कपूर
4 / 7गौरतलब है कि करीना कपूर ने आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में काम किया था. करीना भी आमिर खान प्रोडक्शन के इवेंट में पहुंची थीं और इस दौरान एक्ट्रेस ने आमिर के साथ काम करने के एक्सपीरिंयस को शेयर किया है.
नितांशी गोयल और सान्या मल्होत्रा
5 / 7आमिर खान के प्रोड्क्शन हाउस के इस इवेंट में नितांशी गोयल और सान्या मल्होत्रा भी नजर आईं. दोनों यंग एक्ट्रेस ने साथ में फनी सेल्फी क्लिक की, जिसकी ये फोटो सामने आई है.
रेखा
6 / 7इसके अलावा रेखा ने भी इस इवेंट में शिरकत की थी. उन्होंने आमिर खान के साथ अभिनय करने की इच्छा जाहिर की थी. आमिर खान के साथ उनकी ये फोटो सामने आई है.
सलमान खान
7 / 7आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने के जश्न में सलमान खान भी शामिल हुए थे. आमिर ने सलमान को प्यार से गले लगाया और दोनों स्टार्स ने गहरा बॉन्ड शेयर किया.