8 एपिसोड्स, हॉरर और सुपरनैचुरल सीन्स से भरी कहानी; प्राइम वीडियो पर छाई ये लेटेस्ट सीरीज

Prime Video Trending Series: 8 एपिसोड्स की हॉरर-सुपरनैचुरल सीरीज ने प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया है. टॉप 10 की लिस्ट में ये सीरीज तहलका मचा रही है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं.

carrie series prime video
1 / 6
प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही लेटेस्ट सीरीज (Pic Credit- Prime Video)

Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो पर 8 एपिसोड्स की लेटेस्ट सीरीज टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. सीरीज ने रिलीज होते ही प्राइम वीडियो पर तहलका मचा दिया है. ये ही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस सीरीज में आपको हॉरर और सुपरनैचुरल सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज का नाम 'कैरी' है. इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर 7 ऑक्टूबर को रिलीज किया गया था और ये रिलीज होते ही प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई. प्राइम वीडियो पर ये सीरीज 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज में हर एपिसोड में सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. इस सीरीज को आप अपने फ्रेंड्स के साथ देख सकते हैं.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी कैरी नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. कैरी को उसकी मां दुनिया से छुपाकर रखती है. वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब कैरी के पिता का निधन हो जाता है और इस दौरान उसे एक पब्लिक हाई स्कूल में जाना पड़ता है, लेकिन कैरी इस माहौल में खुद को ढाल नहीं पाती. स्कूल में स्टूडेंट्स कैरी का मजाक बनाते हैं.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

वहीं स्टूडेंट्स जब कैरी का मजाक बनाते हैं तो उस दौरान कैरी चुप रहकर सब झेलती है. कैरी को मानसिक तनाव होने लगता है और धीरे-धीरे उसके अंदर रहस्यमयी शक्तियां पैदा होने लगती हैं. इसके बाद जब कैरी को अपनी शक्तियों के बारे में पता चलता है तो पूरी कहानी ही बदल जाती है. इस दौरान कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं जो काफी दिलचस्प होते हैं.

विज्ञापन

हर एपिसोड में छुपा सस्पेंस

हर एपिसोड में छुपा सस्पेंस5 / 6

सीरीज के हर एपिसोड के आखिर में एक सस्पेंस देखने को मिलता है जो आगे के एपिसोड देखने को मजबूर करता है. वहीं सीरीज के आखिरी एपिसोड में एक मेजर ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलता है, इस सस्पेंस और ट्विस्ट को जानने के लिए आपको ये सीरीज प्राइम वीडियो पर देखनी होगी. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज को सोशल मीडिया पर ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

सीरीज में कैरी का किरदार समर एच. हॉवेल ने बखूबी निभाया है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. समर के साथ-साथ सीरीज में सामंथा स्लोयन भी मुख्य भूमिका में हैं. समर एच हॉवेल और सामंथा स्लोयन की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है. वहीं प्राइम वीडियो पर इस सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में लेटेस्ट हॉलीवुड फिल्म 'द लव हाइपोथीसिस' को भी पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन