Popular Web Series: ओटीटी पर हर साल कई पॉपुलर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. साल 2021 में भी एक ऐसी ही सीरीज ओटीटी पर आई थी. इस सीरीज की आज भी चर्चा इसलिए होती है क्योंकि इसमें हीरो ने 9 किरदार निभाए थे और इसे आईएमडीबी पर भी तगड़ी रेटिंग मिली है. साथ ही अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कोई पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी वेब सीरीज है?

कल्ट वेब सीरीज 'ढिंढोरा'

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मशहूर डिजिटल क्रिएटर भुवन बाम की कल्ट वेब सीरीज 'ढिंढोरा' है. साल 2021 में आई इस सीरीज ने धमाल मचा दिया था और ये आज भी दर्शकों को बेहद पसंद आती है. इस सीरीज की कहानी की अगर बात करें तो 'ढिंढोरा' की कहानी एक बेहद साधारण मिडिल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है.

---विज्ञापन---

सीरीज की कहानी

इसकी कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब घर के मुखिया बबलू की अचानक 11 करोड़ रुपये की बंपर लॉटरी लग जाती है. इतना ही नहीं बल्कि लॉटरी लगने की ये खबर जैसे ही फैलती है, तो सब लॉटरी के पीछे पड़ जाते हैं और हर कोई उस पैसे में से अपना हिस्सा चाहता है. ये कहानी सिर्फ पैसे की नहीं है बल्कि इसमें एक तगड़ा ट्विस्ट भी आता है.

---विज्ञापन---

कहानी में असली ट्विस्ट

सीरीज की कहानी है ये ट्विस्ट होता है कि बबलू की याददाश्त चली जाती है और इसके बाद क्या होता है, उसके लिए आप इस सीरीज को देख सकते हैं. इस सीरीज में भुवन ने खुद भुवन, पिता बबलू, मां जानकी, चालाक मामा टीटू और मिस्टर होला जैसे 9 रोल को अदा किया है, जो बेहद शानदार हैं.

---विज्ञापन---

आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की अगर बात करें तो इसे 10 में से 8.8 की बेहद तगड़ी रेटिंग मिली हुई है. वहीं, अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं, तो इस सीरीज को आप यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं. ये एक कमाल की सीरीज है, जिसे वीकेंड पर देखा जा सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कभी धोए बर्तन, तो कभी की चौकीदारी… वो एक्टर, जो आज बन चुका है 42 करोड़ का मालिक

---विज्ञापन---