Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

OTT पर सस्पेंस से भरपूर इन 7 फिल्मों को देख हिल जाएगा दिमाग, IMDb रेटिंग भी जबरदस्त

Suspense-Thriller Movies On OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर कई फिल्में मौजूद हैं, जिनका लुत्फ आप अपने परिवार के साथ उठा सकते हैं। लिस्ट में देखें कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।

Author
Edited By : Jyoti Singh Updated: Oct 18, 2024 14:17
Suspense-Thriller Movie List.
Suspense-Thriller Movie List.

Suspense-Thriller Movies On OTT: ओटीटी पर आए दिन कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। इस हफ्ते भी अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ से लेकर श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ रिलीज हुई। आने वाले वक्त में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। अक्सर देखा जाता है कि इन प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की भरमार के चलते कई फिल्में लोगों से मिस हो जाती हैं। कुछ ऐसी फिल्में भी होती हैं, जो ओटीटी पर रिलीज तो होती हैं लेकिन लोगों तक उनकी जानकारी पहुंच नहीं पाती है।

आज हम आपको सस्पेंस से भरपूर 7 फिल्मों के बारे में बताएंगे जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। इन फिल्मों को देखने के बाद आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। आइए लिस्ट पर डालते हैं एक नजर…

---विज्ञापन---

पोसम पा

साल 2019 में रिलीज हुई थ्रिलर-ड्रामा फिल्म ‘पोसम पा’ में माही गिल, सयानी गुप्ता और रागिनी खन्ना जैसे स्टार्स हैं। फिल्म में माही गिल एक ड्रग एडिक्ट और मेंटल पेशेंट है। वो लड़कों को लुभा कर उनका मर्डर करती है। इस साइकोलॉजिकल फिल्म की कहानी 1996 की रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर है, जब एक महिला अपनी बेटी के साथ मिलकर 40 बच्चों को किडनैप करती है और 12 बच्चों का मर्डर कर देती है। यह फिल्म जी5 पर देखी जा सकती है। इसे IMDb पर 6.2 की रेटिंग मिली है।

---विज्ञापन---

बरोट हाउस

साल 2019 में रिलीज हुई थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म ‘बरोट हाउस’ की कहानी बरोट फैमिली पर बनाई गई है, जो दमन में रहते हैं। लीड किरदार अमित साध ने निभाया है। कहानी कुछ ऐसी है कि इस फैमिली में एक बेटी का मर्डर हो जाता है, फिर दूसरी बेटी भी मर जाती है। इसके पीछे शक फैमिली पर जाता है। यह फिल्म जी5 पर मौजूद है। इसे IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है।

लव सोनिया

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव सोनिया’ एक गांव की लड़की और उसकी बहन पर बेस्ड है। दोनों लड़कियों के पिता अपना कर्ज उतारने के लिए दोनों बेटियों को बेच देते हैं। फिल्म में सेक्स रैकेट में फंसने और सोशल वर्कर के जरिए रेस्क्यू की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, राजकुमार राव और अनुपम खेर जैसे कलाकर हैं। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसे IMDb पर 7.4 की रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें: Jio Cinema में टॉप पर ट्रेंड कर रहीं ये 8 फिल्में, एक्शन और हॉरर का घर बैठे लें मजा

रुख

साल 2017 में रिलीज हुई थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म ‘रुख’ बाप और बेटे के रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में जब ध्रुव को अपने पिता की मौत के बारे में पता चलता है, तब वो मौत का कारण ढूंढता है। इस दौरान उसे अपने परिवार के कई सारे सीक्रेट्स पता चल जाते हैं, जो सस्पेंस से भरपूर हैं। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी अहम किरदार में हैं। इसे IMDb पर 6.3 की रेटिंग मिली है।

माय क्लाइंट्स वाइफ

साल 2018 में रिलीज हुई थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म ‘माय क्लाइंट्स वाइफ’ डोमेस्टिक एब्यूज की कहानी दिखाती है। जब रघुराम इस केस में फंसकर गिरफ्तार होता है, तब उसका वकील रघुराम की पत्नी से मिलता है और फिर उसे केस लड़ने में काफी दिलचस्पी आ जाती है। ऐसा क्यों यह जानने के लिए आप फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसे IMDb पर 6.2 की रेटिंग मिली है।

नेल पॉलिश

साल 2021 में रिलीज हुई थ्रिलर-ड्रामा फिल्म ‘नेल पॉलिश’ में अर्जुन रामपाल, मानव कौल और समरीन कौर जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म में एक फेमस सोशल एक्टिविस्ट के कोर्ट ट्रायल को दिखाया गया है। उसे 2 बच्चों की किडनैपिंग, रेप और मर्डर के मामले में गिरफ्तार किया जाता है। आगे चलकर कहानी क्या मोड़ लेती है, ये जानने के लिए आप अभी इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं। इसे IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है।

First published on: Oct 18, 2024 02:17 PM

संबंधित खबरें