हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

OTT Most Watched This Week: नंबर 1 बना JioHotstar का ये शो, टॉप 10 में कौन-कौन शामिल?

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आखिर कौन सी सीरीज या शो है, जो सबसे ज्यादा व्यूज के मामले में इस वक्त नंबर 1 पर है। किस-किस शो या सीरीज ने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

OTT Most Watched Shows: हर हफ्ते की तरह इस बार भी ओटीटी पर कई नई वेब सीरीज और शोज ने दस्तक दी है। मगर दर्शकों के दिलों पर इस बार भी राज उसी शो ने किया जो पिछले सप्ताह भी नंबर वन की कुर्सी पर काबिज था। ऑरमैक्स मीडिया की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है जिसमें इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखी गई 10 सीरीज और शोज की लिस्ट सामने आई है।

‘लीजेंड ऑफ हनुमान’ बना दर्शकों का फेवरेट 

ओटीटी दर्शकों के बीच धार्मिक और ऐतिहासिक विषयों पर बनी सीरीज की जबरदस्त डिमांड है और इसका जीता-जागता उदाहरण ‘लीजेंड ऑफ हनुमान’ है। ये एनिमेटेड सीरीज लगातार दूसरे हफ्ते नंबर 1 पर बनी हुई है। दर्शक इसे न सिर्फ एंटरटेनिंग बल्कि बच्चों और बड़ों दोनों के लिए प्रेरणादायक मान रहे हैं।

मलाइका का डांस शो टॉप 2 में कायम

वहीं, टॉप 2 की पोजिशन पर मलाइका अरोड़ा का डांस शो ‘हिप हॉप इंडिया’ लगातार बना हुआ है। स्टाइल, म्यूजिक और धमाकेदार परफॉर्मेंस से भरे इस शो को युवा वर्ग खासा पसंद कर रहा है।

विज्ञापन

‘ज्वेल थीफ’ ने बनाया दीवाना

तीसरे नंबर पर है नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘ज्वेल थीफ’। चोर और पुलिस की इस दिलचस्प कहानी ने क्राइम-थ्रिलर के शौकीनों को बांध कर रखा है। इसकी स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले और परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हैं।

टॉप 10 में कौन-कौन शामिल? 

वहीं चौथे नंबर पर ‘माई गर्लफ्रेंड इज…’ ने अपनी जगह बनाई है, जबकि पांचवें नंबर पर ‘द लास्ट ऑफ अस सीजन 2’ ने धमाकेदार वापसी की है। ये दोनों शोज दर्शकों की युवा पीढ़ी को खासे पसंद आ रहे हैं।

विज्ञापन

छठे नंबर पर ‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ है, जो मार्वल यूनिवर्स के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। सातवें नंबर पर ‘खौफ’ ने एंट्री मारी है, जो हॉरर-थ्रिलर फॉर्मेट में एक दमदार कंटेंट के साथ आया है और तेजी से लोकप्रियता की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा ‘बैटलग्राउंड’, ‘कैंपस रीट्स 55’ और ‘द व्हील ऑफ टाइम 53’ ने भी टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है।

यह भी पढ़ें: Mouni Roy फिर आईं ट्रोलर्स के निशाने पर, नए लुक में देख नेटिजन्स ने किया ट्रोल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola