Shah Rukh Khan, Tiger Shroff, Ajay Devgn: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जिला उपभोक्ता कोर्ट ने फिल्म स्टार्स और पान मसाला निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया है। अब कोर्ट ने इस पर तीनों एक्टर्स से जवाब भी मांगा है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
‘केसर का दम’ को लेकर बवाल
दरअसल, कोटा की जिला उपभोक्ता अदालत में ये शिकायत दर्ज कराई गई है। जिले के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने पान मसाला के ऐड में ‘केसर का दम’ बताकर युवाओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया गया है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में ये मामला दायर कराया गया है।
21 अप्रैल तक मांगा जवाब
इतना ही नहीं बल्कि इस मामले पर राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की सर्किट बैंच, कोटा (उपभोक्ता अदालत) ने शाहरुख, अजय और टाइगर के अलावा पान मसाला कंपनी के मालिक के खिलाफ ये परिवाद मंजूर किया है। इतना ही नहीं बल्कि कोर्ट ने 21 अप्रैल तक प्रतिवादियों से जवाब भी मांगा है।
वकील ने क्या कहा?
बता दें कि शिकायत दर्ज कराने वाले वकील विवेक नंदवाना का कहना है कि सामाजिक कार्यकर्ता इंद्र मोहन सिंह हनी ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के अलावा पान मसाला कंपनी के मालिक के खिलाफ जिला उपभोक्ता अदालत में परिवाद दायर कराया है। इंद्र मोहन का कहना है कि आज का युवा इन स्टार्स को अपना रोल मॉडल मानता है।
साइंटिफिक प्रमाण नहीं
ये लोग पान मसला बेच रहे हैं और इनके ऐड में ‘केसर के दम’ की बात कही जाती है और इसलिए युवा वर्ग इसे खरीद भी रहा है। उनका कहना है कि केसर के दाम लाखों रुपये में होते हैं और पान मसाला में केसर है इसका भी कोई साइंटिफिक प्रमाण नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि पान मसाला के पैकेट पर भी ऐसा कुछ नहीं दिखाया जाता। पान मसाला का ये ऐड लोगों को भ्रमित कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर हुए हमले पर बोले Kunal Khemu, कहा- किसी भी बक-बक…
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
17 mins ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
2 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
3 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
5 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
7 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
7 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
20 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines