Diwali 2026: 'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से लोगों के दिलों पर कर रहा राज!

Diwali 2026: बॉलीवुड का एक आइकॉनिक गाना ऐसा है जो 27 साल से ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहा है. इस गाने को दिवाली के मौके पर सुना जाता है और ये ‘दिवाली एंथम’ भी बन गया है. चलिए आपको भी बताते हैं हम किस गाने की बात कर रहे हैं.

kore kore sapne mere song

27 साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहा कुमार सानू का ये गाना (Pic Credit- Screengrab)

Diwali 2026: पूरे देश में आज दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं बॉलीवुड में भी कईं फिल्में के गाने ऐसे हैं जिनमें दिवाली के त्योहार को दिखाया गया है. आज हम एक ऐसे आइकॉनिक गाने की बात करने जा रहे हैं जो 27 साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. कुमार सानू की आवाज में गाया गया ये गाना ‘दिवाली एंथम’ बन गया है. इस फिल्म को हर साल लोग दिवाली के मौके पर सुनते ही हैं. कुमार सानू के इस गाने को 27 साल पहले रिलीज किया गया था और ये आते ही छा गया था. आज भी सोशल मीडिया पर ये गाना काफी वायरल है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस गाने की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

आज भी लोगों के दिलों पर छाया हुआ है गाना

हम कुमार सानू के जिस फेमस गाने की बात कर रहे हैं वो ‘सूर्यवंशम’ फिल्म का ‘कोरे-कोरे सपने मेरे’ गाना है. साल 1999 में रिलीज होने इस गाने ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं अब इस गाने को 27 साल पूरे हो गए हैं और आज भी इस गाने को हर कोई बड़े प्यार से दिवाली के मौके पर सुनता है. इस गाने को अमिताभ बच्चन और सौंदर्या पर फिल्माया गया था. इस गाने के मेल वर्जन को कुमार सानू ने गाया है. वहीं इस गाने के फीमेल वर्जन को सिंगर अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज में गाया है.

विज्ञापन

फिल्म की जान बन गया था ये गाना

‘सूर्यवंशम’ के इस गाने में दिवाली के त्योहार को धूमधाम से दिखाया गया है. सौंदर्या और अमिताभ बच्चन की केमिस्ट्री को भी इस गाने में फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो ये गाना फिल्म की जान बन गया था. फिल्म से ज्यादा फेमस ये गाना हुआ था. ये गाना फिल्म में भी 2 बार चलता है. जहां एक बार ये गाना फिल्म के मिडिल में सुनने को मिलता है तो वहीं फिल्म के आखिर में भी ये गाना चलता है. वहीं अब ये गाना दिवाली की जान ही बन गया है.

विज्ञापन

फिल्म बनी थी आइकॉनिक

बता दें ये फिल्म पहले सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी, लेकिन बाद में जब इसे टीवी पर रिलीज किया गया तो ये सुपरहिट हुई. टीवी पर इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया था और तभी से ये फिल्म आइकॉनिक बन गई थी. आज भी ये फिल्म अमिताभ बच्चन की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाया था. वहीं फिल्म में जयासुधा, अनुपम खेर, कादर खान, मुकेश ऋषि और शिवाजी साटम भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ