Masala Mathri Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना

इस मठरी को चाय के अलावा सब्जी या हरी चटनी के साथ सर्व की जा सकती है. बाकी अगर आप मीठी मठरी बनाना चाहते हैं तो मसाले के बजाय चीनी का इस्तेमाल करें. 

How to make masala mathri at home diwali special recipe 

मसाला मठरी को आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. Image Credit- AI

शाम की चाय के साथ अगर कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने को मिल जाए, तो चाय का मजा दोगुना हो जाता है. ऐसे में मसाला मठरी एक बेहतरीन स्नैक है, जिसे मैदा, अजवाइन और कुछ खास मसालों से तैयार होने वाली मठरी स्वाद में बेहद लाजवाब होती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं है. आप इसे घर पर ही हलवाई जैसी खस्ता और कुरकुरी बना सकते हैं. मसाला मठरी को आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. इसके अलावा, त्योहारों पर मेहमानों के लिए भी इसे बनाकर रखा जा सकता है. आइए जानते हैं घर पर खस्ता मसाला मठरी बनाने की आसान रेसिपी. 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन

मसाला मठरी की रेसिपी 

सामग्री

  • मैदा- 2 कप 
  • सूजी- 4 चम्मच 
  • घी या तेल- 4 बड़े चम्मच 
  • अजवाइन- 1 छोटा चम्मच 
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • कसूरी मेथी- आधा छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • तेल- तलने के लिए 
  • पानी- स्वादानुसार 

विधि 

  • एक बड़े बर्तन में मैदा और सूजी डालें. अब इसमें अजवाइन, जीरा, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी और नमक मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. 
  • अब इसमें घी या तेल डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिलाएं. आटे को मुट्ठी में दबाकर देखें और अगर यह बंधने लगे तो समझ लें कि मोयन सही मात्रा में है. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. 
  • गूंथे हुए आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इन्हें हाथों से दबाकर गोल शेप दें. अब कांटे की मदद से मठरी में छोटे-छोटे छेद कर दें, ताकि तलते समय मठरी फूले नहीं. 
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तेल हल्का गर्म होने पर मठरी डालें. इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. ध्यान रखें कि तेज आंच पर मठरी तलने से बाहर से रंग आ जाएगा, लेकिन अंदर से यह कच्ची रह सकती है. 
  • जब मठरी अच्छी तरह सुनहरी हो जाए तो इन्हें प्लेट में निकाल लें. पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें.

इसे भी पढ़ें-

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ