Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप, Triple H ने रिंग में आकर दिया तोहफा

WWE Crown Jewel 2026 का सफल समापन हो गया है. कंपनी को बढ़िया सफलता मिली. मेन इवेंट में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच मैच हुआ. रेंस ने मुकाबले में जीत हासिल कर एक बड़ा टाइटल अपने नाम किया है.

Roman Reigns

रोमन रेंस ने हासिल किया बड़ा मुकाम (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE का Crown Jewel 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट शानदार रहा. बड़े मुकाबले इस बार देखने को मिले. कंपनी ने शानदार मुकाबले बुक किए थे. सभी टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से दिल जीता. रोमन रेंस के मैच पर नजरें टिकी थीं. उन्होंने भी बढ़िया मैच दिया. सैमी ज़ेन के साथ उनका मैच हुआ. खैर रेंस को इस बार एक बड़ी सफलता मिली है. रेंस ने आज तक खास चैंपियनशिप अपने नाम नहीं की थी. अब उन्होंने अपने WWE करियर में उसे भी हासिल कर लिया है.

विज्ञापन

रोमन रेंस बने चैंपियन

WWE Crown Jewel 2026 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. पहली बार रेंस इस टाइटल के लिए लड़े. सैमी और रेंस के बीच जबरदस्त मैच हुआ. दोनों अपने ब्रांड के टॉप चैंपियन हैं और इस वजह से ही मैच बुक किया गया था. सैमी ने रेंस को खूब चुनौती दी. वो बिल्कुल भी हार मानने को तैयार नहीं थे. रेंस ने सुपरमैन पंच और स्पीयर से उन्हें धराशाई किया लेकिन वो नहीं टूटे. हर बार उन्होंने काउंटआउट किया. वो रेंस से लगातार उन्हें मारने के लिए कह रहे थे.

विज्ञापन

सैमी बताना चाहते थे कि वो भी फाइटिंग चैंपियन हैं. अंत में बड़ी मुश्किल से रेंस ने तमाम स्पीयर के बाद पिन किया और जीत हासिल की. मैच के बाद उन्होंने सैमी को गले लगाया. सैमी ने ही रेंस को इसके लिए उकसाया था. रेंस ने भी उन्हें निराश नहीं किया. ट्रिपल एच भी रिंग में आए. उन्होंने रेंस को क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप और अंगूठी दी. अपने करियर में पहली बार रेंस ने इस टाइटल को हासिल किया. उनके नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है.

विज्ञापन

रोमन रेंस बने तीसरे चैंपियन

दरअसल मेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप को 2024 में शुरू किया गया था. सऊदी अरब में भी इसे तब से रखा गया है. इसमें Raw और SmackDown के टॉप मेंस वर्ल्ड चैंपियन का एक-दूसरे से सामना होता है. 2024 में सबसे पहले इस चैंपियनशिप को कोडी रोड्स ने जीता था. उन्होंने गुंथर को मात दी थी. वहीं 2025 में सैथ रॉलिंस ने इस पर कब्जा किया. रॉलिंस ने कोडी को हराया था. अब तीसरे साल रेंस ने क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप जीत ली है. अब देखना होगा कि अगले साल इस टाइटल को कौन अपने पास रखेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ