‘मोहम्मद शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप

हाल ही में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान किया. उन्हें लगातार टीम से नज़रअंदाज किया जा रहा था. अब पूर्व क्रिकेटर ने शमी को बेस्ट बॉलर बताकर मैनेजमेंट के ऊपर आरोप लगाए हैं.

Mohammed Sham

शमी को लेकर आया खास बयान (Photo: ANI)

Mohammed Shami: हाल ही में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने करियर को लेकर बड़ा कदम उठाया. उन्होंने कहा कि वो टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी बात रखी. शमी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे. घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें चयनकर्ता नज़रअंदाज कर रहे थे. आखिरकार उन्होंने टेस्ट छोड़ने का फैसला किया. हालांकि वो वनडे और टी20 खेलते रहेंगे. शमी को लेकर इसके बाद से कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं. अब पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का गुस्सा भी फूटा है. उनका कहना है कि शमी को वो सब नहीं मिला जिसके हकदार थे. उन्होंने टीम मैनेजमेंट को लताड़ लगाई है.

विज्ञापन

हरभजन सिंह का बड़ा बयान आया सामने

Mumbai Mirror को हाल ही में हरभजन सिंह ने अपना इंटरव्यू दिया. हरभजन ने कहा कि शमी को कभी भारतीय मैनेजमेंट और BCCI से खास श्रेय नहीं मिला. उन्होंने कहा कि शमी कई बड़ी चीजों के हकदार थे. हरभजन ने ये भी कहा कि दुनिया की कोई भी टीम शमी को अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी. उन्होंने शमी की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

शमी ने कहा, “मुझे लगता है कि शमी को वो श्रेय नहीं मिला जिसके हकदार थे. शमी बहुत ही शानदार टेस्ट गेंदबाज थे. उनका गेंद पर तगड़ा कंट्रोल था. वो गेंद को स्विंग और सीम कराने में माहिर थे. टीम को जब भी जरूरत हुई तब उन्होंने विकेट निकाला. वो हमेशा अपनी क्षमताओं को समझते थे. शमी को पता था कि गेंद के साथ हम क्या-क्या कर सकते हैं. वो नॉर्मल खिलाड़ी थे. ये बहुत गलत बात है कि उनकी टेस्ट टीम में वापसी नहीं हो पाई. इसके वो हकदार थे. हमारे यहां कुछ ही खिलाड़ियों पर ध्यान दिया जाता है. अन्य प्लेयर्स को नज़रअंदाज कर दिया जाता है. शमी एक ऐसे गेंदबाज हैं जिन्हें कोई भी टीम अपने साथ शामिल करना चाहेगी.”

विज्ञापन

हरभजन सिंह ने शमी को बताया बेस्ट बॉलर

हरभजन सिंह ने आगे कहा, “शमी भारत के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी रहे. इसके बावजूद उन्हें श्रेय नहीं मिलता. कहीं ना कहीं वो अन्य खिलाड़ियों के नीचे दब गए. उनकी काबिलियत की बराबरी करना मुश्किल है. मैं शमी को टीम इंडिया के गेंदबाजी के इतिहास में टॉप तीन पर रखना चाहूंगा. कपिल देव, जवागल श्रीनाथ और जहीर खान से वो बिल्कुल भी पीछे नहीं हैं. मैंने टेस्ट क्रिकेट को देखते हुए उन्हें ऊपर रखना चाहता हूं.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ