Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 3 दिनों में करोड़ों का आंकड़ा पार कर लिया है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था, वहीं अब फिल्म रिलीज होते ही थिएटर्स में छा गई है. वहीं अब मेकर्स ने सावधानी बरतते हुए कुछ सख्त एक्शन भी लिए हैं. आज के दौर में कुछ लोग मूवी को थिएटर्स में रिकॉर्ड करके ऑनलाइन लीक कर देते हैं, वहीं अब मेकर्स ने ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी दी है और अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
दरअसल आए दिन फिल्में ऑनलाइन पर लीक होती रहती हैं और इसका असर फिल्म की कमाई पर पड़ता है. वहीं नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ की रिलीज से पहले ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म को लीक करने वालों को चेतावनी दी थी. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा था कि जो काई भी इस फिल्म को ऑनलाइन लीक करेगा और अवैध तरीके से ऑनलाइन साइट्स पर अपलोड करेगा, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं इसके बाद भी फिल्म के कुछ फुटेज को ऑनलाइन लीक किया जा रहा है.
मेकर्स ने दी चेतावनी
अब मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक लीगल नोटिस शेयर किया है और लिखा है कि हमें पता चला है कि फिल्म की कुछ फुटेज को सिनेमाघरों के अंदर रिकॉर्ड किया जा रहा है और ऑनलाइन लीक किया जा रहा है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 नवंबर 2026 और 6 नवंबर 2026 के ऑर्डर से कमर्शियल IP सूट (L) नंबर 37230/2026 में सभी को फिल्म से जुड़े किसी भी सीन को ऑनलाइन शेयर करने से रोक दिया है. अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट, 1957, सिनेमैटोग्राफ एक्ट, 1952, BNS, 2023 और IT एक्ट, 2000 के तहत जेल और जुर्माना हो सकता है.
फिल्म को रिकॉर्ड ना करने के दिए निर्देश
वहीं मेकर्स ने चेतावनी भी दी है कि कंटेंट को रिकॉर्ड ना करें और अगर किसी ने रिकॉर्ड किया है तो उसे पोस्ट ना करें और डिलीट कर दें. नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही मेकर्स ने ये भी कहा है कि फिल्म को सिनेमाघरों में ही देखने जाएं. बता दें ये फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हो चुकी है. रिलीज होते ही फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है और सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहा है.