Hairstyle Ideas: त्योहार पर ऐसे बनाएं हेयरस्टाइल, हर आउटफिट के हिसाब से सेट करें अपने बाल

Haistyles For Girls: हेयरस्टाइल किसी भी लुक को बना या बिगाड़ सकता है. ऐसे में यहां आपके लिए कुछ बेहद ही खूबसूरत हेयरस्टाइल आइडिया दिए गए हैं जिन्हें देखकर आप भी अपने बाल बना सकती हैं.

Hairstyle Ideas
1 / 6
इस तरह बनाएं अपने बाल, यहां से देखें हेयरस्टाइल आइडियाज. (Image Credits- AI)

Hairstyle Ideas For Girls: त्योहार आते हैं तो तरह-तरह के आउटफिट्स खरीदे जाते हैं, जूलरी ली जाती है और मेकअप किया जाता है. अपने लुक को पूरा करने के लिए सुंदर हेयरस्टाइल बनाना भी जरूरी है. ऐसे में अगर आप भी त्योहार पर तैयार हो रही हैं तो यहां से हेयरस्टाइल का आइडिया ले सकती हैं. खुले बाल, ब्रेड्स और बन वाले ये हेयरस्टाइल बेहद खूबसूरत लगते हैं.

विज्ञापन

लेस से सजाएं बाल

लेस से सजाएं बाल 2 / 6

बालों को सामने से पीछे की तरह लेकर जाएं और फिर रबड़ लगाने के बाद जो बाल पीछे लटकते रह जाएं उनपर लेस लगा लें. आप अपनी पसंद की कोई भी लेस या मोती वगैरह लगा सकते हैं. (Image Credits - AI)

विज्ञापन

गुंथा हुआ जूड़ा और फूल

गुंथा हुआ जूड़ा और फूल 3 / 6

बालों को गूंथकर उनका जूड़ा बना लें. इस लो बन के ऊपर वाले हिस्से पर फूल लगाए जा सकते हैं. छोटे-छोटे फूल जूड़े पर बेहद खूबसूरत लगते हैं. (Image Credits - AI)

बालों पर लगाएं सुंदर एक्सेसरी

बालों पर लगाएं सुंदर एक्सेसरी 4 / 6

बालों को पीछे लटों में बांध लें. फोटो में दिखाए गए तरीके से बालों का हेयरस्टाइल बना लें और मोती-सिप्पी वाली हेयर एक्सेसरी लगाएं. (Image Credits - AI)

विज्ञापन

ब्रेड्स और मोती

ब्रेड्स और मोती 5 / 6

बालों को चोटी में बांधना भी बहुत से आउटफिट्स पर अच्छा लगता है. लूज फ्रेंच ब्रेड बनाकर उसपर मोती लगाकर बालों को स्टाइल करें. (Image Credits - AI)

फ्रंट में बनाएं हेयरस्टाइल

फ्रंट में बनाएं हेयरस्टाइल 6 / 6

बालों को पीछे से बन बनाना आसान है, लेकिन आगे से उन्हें मोटी ब्रेड में स्टाइल कर सकती हैं. 2-3 जुल्फें निकालना ना भूलें. (Image Credits - AI) यह भी पढ़ें - दिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार, लोग आपको ही हीरोइन कहने लगेंगे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन