Saif Ali Khan पर हुए हमले पर बोले Kunal Khemu, कहा- किसी भी बक-बक...

Kunal Khemu on Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में जनवरी के महीने में एक अज्ञात शख्स कथित तौर पर चोरी के इरादे से घुस गया था। इस दौरान बदमाश ने सैफ पर भी हमला किया था।

Kunal Khemu, Saif Ali Khan

Kunal Khemu, Saif Ali Khan

Kunal Khemu on Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। जनवरी के महीने में सैफ अली खान के घर में ही उन पर हमला हुआ था और ये मामला बेहद चर्चा में रहा था। इस बीच अब एक्टर कुणाल खेमू ने भी अपने साले सैफ अली खान पर हुए हमले पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि कुणाल ने क्या कहा?

विज्ञापन

कुणाल खेमू ने दिया रिएक्शन

दरअसल, हाल ही में कुणाल खेमू ने एएनआई से बात की। इस दौरान बात करते हुए कुणाल ने कहा कि हमारे लिए सबसे पहले जरूरी ये था कि सैफ ठीक हैं कि नहीं? जब हमें पता लगा कि वो ठीक हैं और खतरे से बाहर हैं तो फिर किसी की बक-बक का कोई मतलब नहीं था क्योंकि यही बस एक ऐसी चीज थी, जो मायने रखती थी और सबसे ज्यादा जरूरी भी थी।

विज्ञापन

कुणाल ने क्या कहा?

कुणाल ने आगे कहा कि हाल ही में सैफ ने एक इंटरव्यू दिया है और मुझे ऐसा लगता है कि उन्होंने इसे बेहद अच्छी तरह से रखा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि मैं इसमें आगे और शब्द नहीं जोड़ना चाहता। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि हर एक चीज का हिसाब कर लिया गया है और जब बात होती है तो जवाब भी दिया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में पता कैसे लगा?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)

विज्ञापन

कुणाल ने किया रिवील

इस बारे में बात करते हुए कुणाल ने कहा कि सुबह 6 बज रहे थे और मुझे कॉल आया, मैंने फोन उठाया, इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। मुझे बताया गया कि वो (सैफ) अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी होने वाली है। उन्हें चाकू मार दिया गया है। कुणाल ने बताया कि ये बहुत अजीब था और मुझे सोहा को ये बात बतानी थी। उस वक्त हम अपनी बेटी को स्कूल जाने के लिए तैयार कर रहे थे।

हम पता कर रहे थे कि क्या हुआ है- कुणाल

उन्होंने बताया कि उनके पास बस ये जानकारी थी और इससे ज्यादा उन्हें कुछ नहीं पता था। मैं उस टाइम सोच रहा था कि क्या मुझे अपनी बेटी को स्कूल भेजना चाहिए या नहीं? और तभी मैंने कहा कि हमें वहां जाने की जरूरत है। इसके बाद हमने पता करना शुरू किया कि आखिर हुआ क्या है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ