उतार चढ़ाव के बीच लाखों-करोड़ों का कारोबार, दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बजार का हाल?
Diwali Muhurat Trading: मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बजार के कई निवेशकों को जबरदस्त फायदा हुआ, वहीं दूसरी तरफ कई कंपनियों को थोड़ा नुकसान भी उठाना पड़ा. इंवेस्टर्स को तकरीबन 2 लाख करोड़ रुपये के आसपसा की कमाई हुई.
Share Market on Diwali 2026: दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी शानदार तेजी पर रहे, लेकिन फिर काफी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ. निफ्टी 43 अंक या 0.18 फीसदी टूटकर 2498 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 28 अंक गिरकर 80,999 पर क्लोज हुआ. वहीं बैंक निफ्टी में 235 अंकों की गिरावट रही और यह 58850 अंक पर क्लोज हुआ. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 16 शेयरों में तेजी रही, जबकि 14 शेयर गिरावट पर बंद हुए. वहीं सबसे ज्यादा तेजी सनफार्मा और टाटा स्टील के शेयरों में रही. इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट और बीईएल जैसे शेयरों में भी खरीदारी अच्छी थी.
विज्ञापन
20 फीसदी चढ़े ये स्टॉक
ट्रेडिंग मुहूर्त के दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी फिनोलैक्स केबल के शेयरों में देखी गई, जो 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 1309 रुपये पर पहुंच गया. इसके साथ ही, बैनको प्रोडक्शन के शेयरों में 14 फीसदी की तेजी रही. आर आर केबल शेयरों में 10 फीसदी की तेजी रही. डिबी लैब के शेयरों में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. मोतीलाल ओसवाल के शेयरों में 4 फीसदी और अशोक लीलेन के शेयरों में भी 4 फीसदी की तेजी रही.
विज्ञापन
VIDEO | Mumbai: BSE holds special Muhurat Trading session on the occasion of Diwali Laxmi Puja.
गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो वोल्टास के शेयरों में 4 फीसदी, कॉनकॉर्ड बॉयोटेक के शेयर में 3.22 फीसदी, साईं लाइफ साइंस में 2.30 फीसदी, स्टरलाइट टेक के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट रही. डेटा पैटर्न के शेयरों में भी 1.6 फीसदी की गिरावट रही. इसके अलावा, एनएचपीसी और एलएनटी फाइनेंस के शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा गिरे.
शेयर बाजार में गिरावट के बीच, मिड और स्मॉलकैप के चलने से बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में तेजी देखने को मिली. बीएसई मार्केट कैप 503 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 505 लाख करोड़ रुपये हो गया. इसका मतलब है कि मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निवेशकों की दिवाली 2 लाख करोड़ की कमाई से मनी.
130 शेयर 52 वीक के हाई पर
कुल 4454 शेयरों में से 3253 शेयर में तेजी रही, 947 शेयर गिरावट पर बंद हुए और 254 शेयर अनचेंज रहे. 130 शेयर 52 वीक के हाई पर थे और 56 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर. साथ ही 18 शेयरों में अपर सर्किट रहा और 42 शेयरों में लोअर सर्किट रहा.
विज्ञापन
दिवाली के दिन क्यों होती है मुहूर्त ट्रेडिंग?
मुहूर्त ट्रेडिंग की सबसे बड़ी वजह भारतीय परंपरा और शुभ शुरुआत की मान्यता है. हिंदू धर्म में दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन शुभ समय पर नया काम या निवेश शुरू करने से पूरे साल सुख-समृद्धि बनी रहती है. इसी मान्यता के चलते शेयर बाजार के निवेशक दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में शेयर खरीदकर नए वित्तीय वर्ष या कारोबारी चक्र की अच्छी शुरुआत की कामना करते हैं.